SEBA Result 2018: जारी हुआ असम बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट, लड़कों का प्रदर्शन लड़कियों से बेहतर
बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन, असम (SEBA) ने 10वीं कक्षा (HSLC) का रिजल्ट की घोषित कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा सुबह 9 बजे SEBA की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर की गई। असम की 10वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट 56.04 प्रतिशत रहा और सोनितपर जिले के रक्तिम भुयन ने टॉपर रहे।
दिसपुर। बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन, असम (SEBA) ने 10वीं कक्षा (HSLC) का रिजल्ट की घोषित कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा सुबह 9 बजे SEBA की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर की गई। असम की 10वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट 56.04 प्रतिशत रहा और सोनितपर जिले के रक्तिम भुयन ने टॉपर रहे। परीक्षा में शामिल होने वाले 3 लाख से ज्यादा छात्र/छात्राएं ऊपर वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

असम बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से 10 मार्च के बीच आयोजित कराई गई थीं। इस परीक्षा में 3,47,158 छात्र/छात्राएं बैठे थे। परिक्षा में 56.04 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। प्रदेश में इस बार लड़कों ने लड़कियों को पछाड़ दिया है। लड़कों का रिजल्ट जहां 59 प्रतिशत है, वहीं लड़कियों का पासिंग प्रतिशत केवल 53.23 रहा।
10वीं की परीक्षा कुल 600 अंकों की थी। इसमें सोनितपुर जिले के रक्तिम भुयन के सबसे ज्यादा 593 अंक हैं। अपना रिजल्ट देखने के लिए छात्र/छात्राएं ये स्टेप्स फॉलो करें-
* SEBA की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाएं।
* होमपेज पर दिए 10वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
* मांगी गई जानकारी डालें और सबमिट करें।
* रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें।
* चाहें तो उसका प्रिंटआउट भी निकलवा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: चौकीदार के बेटे ने हासिल किया पहला स्थान, गोल-गप्पे बेचने वाले की बेटी आई सेकेंड












Click it and Unblock the Notifications