सिरसा LIVE : राम रहीम के डेरे का सर्च ऑपरेशन लगभग पूरा, कुछ जगहों को सील किया गया
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के हरियाणा स्थित सिरसा डेरे में आज भी तलाशी की कार्रवाई जारी रहेगी। 700 एकड़ में फैले इस डेरे में तलाशी की कार्रवाई (8 सितंबर) से ही शुरू है। इसमें सेना, अर्धसैनिक बल और स्थानीय पुलिस लगाई गई है।

Live:
Recommended Video

Door of Almirah in Girls Ashram opened in Gurmeet Ram Rahim's Cave। वनइंडिया हिंदी
- सिरसा: डेरे का सर्च ऑपरेशन लगभग पूरा, कुछ जगहों को सील किया गया
- राम रहीम के डेरे में तीसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा के बीच सर्च ऑपरेशन
- बता दें कि राम रहीम के इस डेरे को खंगालने में अच्छा खासा समय लग सकता है।
- डेरे को खंगालने के लिए दर्जनों टीमें अंदर गई हैं।
- यह तलाशी अभियान सेवानिवृत्त न्यायाधीश कोर्ट कमिश्नर एकेएस पवाल की अगुवाई में चल रहा है
- अब तक की गई तलाशी के दौरान टीम को 1200 नए नोट, 7 हजार पुराने नोट मिले हैं। वहीं डेरे के भीतर चलाई जाने वाली प्लास्टिक करेंसी भी मिली है। कंप्यूटर, लैपटॉप हार्ड डिस्क,बिना लेबल की दवाईयां,बिना नंबर की लक्जरी लेक्सस कार बरामद हुई है।
- आज सुरक्षाबल डेरे में नरकंकाल की सच्चाई जानने के लिए खुदाई करेंगे।
- डेरा निवास से साध्वी निवास तक मिला एक रास्ता, हो रही है उसकी जांच- सतीश मेहरा
- विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री को सील कर उसके पटाखे जब्त किए गए
- डेरा सच्चा सौदा परिसर में अवैध विस्फोटक फैक्ट्री बरामद। पटाखे किए गए जब्त












Click it and Unblock the Notifications