सी-प्लेन में मोदी को उड़ाने वाले कनाडाई पायलट बोले, कमाल के पैसेंजर हैं पीएम मोदी
सी-प्लेन उड़ाने वाले कनाडाई पायलट बोले, पीएम मोदी कमाल के पैसेंजर
नई दिल्ली। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात में साबरमती नदी से मेहसाणा जिले के धरोई बांध तक सी-प्लेन में सफर कराने वाले पायलट जॉन गोलेट ने कहा कि मोदी कमाल के पैसेंजर हैं और उनको पीएम मोदी के साथ सफर करने में मजा आया। कनाडा के नेशनल जॉन ने बताया कि उन्हें चार दिन पहले ही बताया गया था। छह सीटों वाले क्वेस्ट कोडिएक सीप्लेन के पायलट ने कहा कि उनका गुजरात में पीएम मोदी को लेकर उड़ने का अनुभव शानदार रहा है।

रोड शो की नहीं मिली इजाजत तो सीप्लेन में बैठे मोदी
रोड-शो की इजाजत नहीं मिलने के बाद नरेंद्र मोदी ने साबरमती नदी से मेहसाणा जिले के धरोई बांध तक सी-प्लेन में सफर किया। ऐसा करने वाले वो देश के पहले यात्री बन गए हैं। आपको बता दें कि देश में इस तरह के विमान में यह पहली उड़ान है। इस बारे में पीएम मोदी ने सोमवार को ही चुनावी रैली में जनता से कहा था कि कल देश के इतिहास में पहली बार कोई सी-प्लेन साबरमती नदी पर उतरेगा, मैं धरोई बांध पर उतरने के बाद सी-प्लेन से अंबाजी जाऊंगा और वापस आऊंगा।

सीप्लेन में है खास सहूलियतें
सीप्लेन एक ऐसा विमान है जो हवाई अड्डे के साथ ही समुद्र से भी उड़ान भर सकता है या उतर सकता है। ये विमान वहां के लिए काफी अच्छा है, जहां एयरपोर्ट या रनवे जैसी सुविधा नहीं है। इस विमान में 10 से 12 लोग बैठ सकते हैं, जरूरत पड़ने पर सीटों की संख्या कम कर सामान रखने की जगह बढ़ाई जा सकती है।

339 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ सकता है सी प्लेन
यह खास विमान एक बार में लगातार 5.8 घंटों से लेकर 8.4 घंटों तक उड़ान भर सकता है, जो विमान में यात्रियों और सामान के वजन पर निर्भर करता है। इस विमान की मैक्सिमम स्पीड 339 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस विमान की अधिकतम रेंज 2,096 किलोमीटर और 12,000 फीट की ऊंचाई है।












Click it and Unblock the Notifications