बीजेपी सांसद ने कर दी इस कॉमेडियन से ममता बनर्जी की तुलना, कहा- मत करो मेट्रो की सवारी, अगर...'

कोलकाता, 10 जुलाई: आखिरकार लंबे इंतजार के बाद सोमवार (11 जुलाई) को सियालदह मेट्रो स्टेशन (Sealdah Metro Station) के उद्घाटन की तैयारी पूरी हो चुकी है, लेकिन इससे जुड़ा नया विवाद अब जमकर सियासी गलियारों में गूंज रहा है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी की मौजदूगी में ईस्ट वेस्ट मेट्रो गलियारे के सियालदह मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन होगा, लेकिन उद्घाटन कार्यक्रम में टीएमसी ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री सीएम ममता बनर्जी को आमंत्रित नहीं किया गया गया है।

Mamata Banerjee on Mamata Banerjee

दिलीप घोष का तृणमूल कांग्रेस पर पलटवार

टीएमसी ने दावा करते हुए कहा है कि रेल मंत्री रहते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मेट्रो प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी, लेकिन उद्घाटन में उनको नहीं बुलाया गया है। जिस पर अब बीजेपी के उपाध्यक्ष और सांसद दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस पर पलटवार किया है। सियालदह मेट्रो उद्घाटन विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप घोष ने कहा, "केंद्र सरकार पैसा दे रही है, बना रही है। वे इसका उद्घाटन करेंगे। उन्हें (ममता को) केंद्र के पैसे की जरूरत है। लें लें, बाकी कोई शिष्टाचार नहीं है।"

टीएमसी पर साधा निशाना

उन्होंने आगे कहा, "यहां राज्य सरकार के कई कार्यक्रम होते हैं। एक बार एक प्रशासनिक बैठक में गलती से बुला लिया। हम निर्वाचित प्रतिनिधि हैं, हमारे पास अधिकार हैं, लेकिन टीएमसी कभी फोन नहीं करती। आप हमें वहां क्यों नहीं बुलाते? हम निर्वाचित प्रतिनिधि हैं। केंद्र सरकार ने भी उनसे उसी तरह के व्यवहार करने का फैसला किया है।" वहीं टीएमसी ने कहा है कि भाजपा लोगों के लिए नहीं बल्कि अपने और पार्टी के लिए है। और सियालदह मेट्रो का प्रपोजल ममता बनर्जी ने रखा था और लोग सब कुछ जानते हैं।

'टीएमसी के लोगों को इस मेट्रो पर नहीं चढ़ना चाहिए'

जिस पर दिलीप घोष ने कहा, ''उन्होंने प्रपोजल रखा, जैसा कि एक्टर भानु बनर्जी ने फिल्म 'जोमलया जिबंता मानुष' में कहा करते थे। मैं यहां धर्मशाला बनाऊंगा। उन्होंने यमलोक जाकर कहा, मैंने यह कहा है, मैंने यह किया है। लेकिन असल में कुछ नहीं किया। ममता बनर्जी ने रेल मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान केवल नाम देने के लिए हजारों पत्थर रखें, लेकिन कुछ किया नहीं अब बीजेपी कर रही है। अगर वह ऐसा सोचते हैं, तो टीएमसी के लोगों को इस मेट्रो पर नहीं चढ़ना चाहिए। मैं कह रहा हूं कि अगर इतनी गरिमा है, तो केंद्र से चीजें मत लो, मेट्रो की सवारी मत करो।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+