बर्फ के 'पाताल' में जा गिरा युवक मौत के मुंह से निकला, VIDEO

दिल्ली से एक ट्रेकिंग दल सतोपंथ मार्ग पर जा रहा था कि अचानक एक सदस्य गायब हो गया। वह बर्फ के गहरे गड्ढे में जा गिरा था। उसे मौत के मुंह से एसडीआरफ ने निकाला।

चमोली। उत्तराखंड के चमोली इलाके में बद्रीनाथ से ऊपर सतोपंथ मार्ग पर एक पर्वतारोही बर्फ के छेद से होते हुए 50 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा और अंदर फंस गया। उसके गायब होने पर दल के बाकी लोग परेशान हुए। एसडीआरएफ की टीम ने पर्वतारोही युवक को खोज निकाला और दो घंटे की मशक्कत से उसे बचा लिया।

बर्फ के 'पाताल' में जा गिरा युवक मौत के मुंह से निकला, VIDEO

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली से 6 सदस्यों का ट्रेकिंग दल बद्रीनाथ से ऊपर 5500 मीटर की ऊंचाई पर सतोपंथ मार्ग पर जा रहा था कि दल का एक सदस्य गायब हो गया। वहीं पर एसडीआरएफ की टीम ट्रेनिंग कर रही थी। उनके दल के अन्य सदस्यों ने पर्वतारोही के गायब होने की सूचना दी। इसके बाद दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला और बर्फ के खतरनाक गड्ढे से पर्वतारोही को जिंदा सही-सलामत निकाल लिया गया।

इसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें आप देख सकते हैं कि किस तरह से एसडीआरएफ जवानों ने पर्वतारोही की जान बचाई। एक रस्सी के सहारे गड्ढे में गिरे पर्वतारोही को ऊपर खींचा गया। एसडीआरएफ के जवानों ने जैसे पर्वतारोही को नई जिंदगी दी। सुराख से निकलने के बाद पर्वतारोही जवानों के गले लगा। इस पर्वतारोही का नाम प्रयांग चौधरी बताया जा रहा है। 24 साल का यह युवक नोएडा का रहनेवाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+