SDM बहू ने कटवा दी नाक! दिन ब दिन बिगड़ती जा रही ससुर की हालत, कैमरे के सामने जोर-जोर से रोने लगे
Alok Maurya Father: यूपी की पीसीएस अफसर ज्योति मौर्या का मामला दिन ब दिन बस गर्माता ही जा रहा है। हाल ही में ज्योति के ससुर की तबीयत होने की खबर सामने आई है।
न्यूज 18 से बीत करते हुए ज्योति मौर्या के ससुर ने अपना गम बयां किया। इससे पहले ज्योति के पति आलोक ने बताया था कि उनके पिता की तबीयत सही नहीं है। उन्होंने बताया कि साल 2018 में प्रिंसिपल के पद से रिटायर हुए थे।

ज्योति मौर्या के ससुर फूट फूटकर रोने लगे। उन्होंने अपनी तबीयत ठीक ना होने की बात कही। इस बीच खबर ये भी है कि आलोक के पिता ने ज्योति को 40 लाख रुपये दिए थे। आलोक के बचपन के दोस्त ने बताया कि शादी के कार्ड से भी छेड़छाड़ की गई है। आलोक की फैमिली काफी इज्जतदार है।
एसडीएम ज्योति मौर्या के मामले में हर दिन नए अपडेट सामने आ रहे हैं। मामला जमकर तूल पकड़ता जा रहा है। ज्योति मौर्या के पिता ने आलोक मौर्या पर गलत जानकारी देकर शादी करने का आरोप लगाया है। आलोक ने बताया कि ज्योति मौर्या ने परिवार के खिलाफ गलत मुकदमा दायर किया है।
आलोक के पिता से जब न्यूज 18 ने बात की तो वे बात ना करने की हालत में दिखे। उन्होंने कहा कि हम इस मामले में कुछ नहीं कहेंगे। मैं अपना इलाज करवा रहा हूं। मेरी तबीयत सही नहीं है। डॉक्टर ने आराम करने को कहा है। पुलिस को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ना पुलिस से बात हुई और ना ही यहां कोई आया। इस दौरान घर पर आलोक मौर्या नहीं थे और घर पर काफी सारी दवाईयां रखी हुई थीं।
आलोक के पिता ने बताया कि हम काफी परेशान हैं। ज्योति मौर्या पर लगे आरोपों के सवाल का उन्होंने जवाब देने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि वे इस पूरे मामले पर कुछ नहीं कहना चाहते।












Click it and Unblock the Notifications