सिक्किम: चुनावों से पहले SDF को बड़ा झटका, गिरीश राय ने छोड़ी पार्टी
सिक्किम में लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) पार्टी के नेता गिरीश चंद्र राय ने कल पार्टी से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के मुताबिक, वह आज सिंगताम में बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
गिरीश चंद्र राय ने ने अपना इस्तीफा पार्टी प्रमुख पवन चामलिंग को सौंप दिया है। इससे पहले सोमवार को सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) ने विधानसभा चुनावों की घोषणा से कुछ दिन पहले सोमवार को छह सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

पूर्व मंत्री और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) पार्टी के नेता गिरीश चंद्र राय ने अपने इस्तीफे में लिखा कि, मैं पार्टी के प्राथमिक सदस्य से अपना इस्तीफा देने के लिए लिख रहा हूं। मैं पार्टी में रहने के दौरान मुझे सौंपी गई सभी जिम्मेदारियों के लिए अपका हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहता था। विभिन्न पदों पर सेवा करते हुए मुझे जो अवसर और अनुभव प्राप्त हुए, उसके लिए धन्यवाद।
गिरीश चंद्र राय ने 1994 से 2004 तक लगातार तीन बार मेल्ली निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की थी। वह राज्य सरकार में मंत्री के पद पर भी रहे। लेकिन चुनावों से ठीक पहले उन्होंने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया।
वहीं दूसरी ओऱ एसडीएफ ने लिस्ट जारी कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग रिकॉर्ड नौवीं बार विधायक बनने के लिए नामची-सिंघिथांग से चुनाव लड़ेंगे। मंगन जिले की लाचेन-मंगन विधानसभा सीट पर एसडीएफ ने पूर्व मंत्री हिशे लाचुंग्पा, काबी लुंगचोक सीट पर ग्नावॉन्ग चोपेल लेप्चा और द्जोंगु विधानसभा क्षेत्र से सोनम ग्यात्सो लेप्चा को अपना उम्मीदवार बनाया है।
मंगन जिले की ये तीनों विधानसभा सीट भूटिया-लेप्चा (बीएल) के लिए आरक्षित हैं। तुमिन-लिंगी (बीएल आरक्षित) विधानसभा सीट से एसडीएफ ने नोरजांग लेप्चा को उम्मीदवार घोषित किया है। राज्य में 12 सीट भूटिया-लेप्चा (बीएल) समुदाय के लिए आरक्षित हैं।












Click it and Unblock the Notifications