दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी! IMD के सेंसर ने चौंकाया, क्या सच में तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस? जानिए

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत अधिकतर राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। झुलसा देने वाली गर्मी के बीच जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। आईएमडी ने कई जगहों पर लगातार गर्मी के बढ़ते प्रकोप के चलते रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच खबर है कि राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 52 डिग्री को भी पार कर गया है, जिसको लेकर स्थिति आईएमडी की ताजा अपडेट के बाद स्पष्ट हो गई है।

मौसम विभाग ने एक बयान में कहा, 'दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान शहर के अन्य हिस्सों में 45.2 से 49.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मुंगेशपुर ने अन्य स्टेशनों की तुलना में 52.9 डिग्री सेल्सियस असामान्य रूप से ऊंचा तापमान दर्ज किया। यह सेंसर में गड़बड़ी या स्थानीय कारक के कारण हो सकता है। IMD डेटा और सेंसर की जांच कर रहा है।

Delhi temperature IMD updates

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि शहर के बाहरी इलाके राजस्थान से गर्म हवाओं की चपेट में आने वाले पहले क्षेत्र हैं। भीषण गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली वासियों को अगले दो दिन तक आसमान से बरसती आग का सामना करना पड़ेगा।

हालांकि सप्ताह के आखिर में वर्षा की फुहारें कुछ राहत लेकर आ सकती हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में दो दिन तक हल्की वर्षा का पूर्वानुमान जाहिर किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। बादलों की आवाजाही और हवा से भी हल्की राहत मिल सकती है।

इस बीच आईएमडी के सेंसर में बुधवार को तपमान 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हलांकि आईएमडी ने वास्तविक तापमान मानने से इनकार कर दिया। इसके बीच सेंसर में तकनीकी खराबी बताई गई। बुधवार शाम आईएमडी ने एक बयान में कहा, "दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान शहर के विभिन्न हिस्सों में 45.2 से 49.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मुंगेशपुर में अन्य स्टेशनों की तुलना में 52.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह सेंसर में त्रुटि या स्थानीय कारक के कारण हो सकता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+