SCO समिट आज से समरकंद में शुरू: PM मोदी शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, इन देश के नेताओं के साथ भी अहम बैठक
SCO समिट आज से समरकंद में शुरू: PM मोदी शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, इन देश के नेताओं के साथ भी अहम बैठक
समरकंद, 16 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ समिट) शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए उज्बेकिस्तान के समरकंद पहुंच गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों (एससीओ-सीओएचएस) के प्रमुखों की परिषद का 22वां शिखर सम्मेलन कोरोना महामारी के दो सालों बाद समरकंद में शुक्रवार को आयोजित होने वाला है। शिखर सम्मेलन के दौरान, नेताओं से एससीओ की गतिविधियों की समीक्षा करने और भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करने की उम्मीद है।

पीएम मोदी इन अहम बैठकों में भी लेंगे हिस्सा
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि शिखर सम्मेलन भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करने का अवसर होगा। पीएम मोदी यहां उज्बेकिस्तान के समरकंद में आज शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद वह एससीओ नेताओं के साथ विभिन्न बैठकों में भी शामिल होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी इसके साथ ही आजरूस, उज्बेकिस्तान और ईरान के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एससीओ के 22वें शिखर सम्मेलन में सामयिक, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए उत्सुक हैं। पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ''एससीओ शिखर सम्मेलन में, मैं सामयिक, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों, एससीओ के विस्तार और संगठन के भीतर बहुआयामी और पारस्परिक रूप से लाभप्रद सहयोग को और गहरा करने पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए उत्सुक हूं।''
उज्बेकिस्तान एससीओ 2022 की वर्तमान अध्यक्ष है और भारत समरकंद शिखर सम्मेलन के अंत में एससीओ की घूर्णी वार्षिक अध्यक्षता ग्रहण करेगा। दुनिया में कोविड महामारी की चपेट में आने के बाद यह पहला इन-पर्सन एससीओ शिखर सम्मेलन है। अंतिम व्यक्तिगत रूप से एससीओ राष्ट्राध्यक्षों का शिखर सम्मेलन जून 2019 में बिश्केक में आयोजित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications