SCO Summit: शहबाज शरीफ के डिनर में एस जयशंकर, वर्षों बाद भारत- पाक की उच्च स्तरीय मुलाकात, क्या हुई बात?
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर एससीओ देशों की समिट में शामिल होने के लिए मंगलवार को इस्लामाबाद पहुंचे। यहां वे एससीओ समिट की मेजबानी कर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की डिनर पार्टी में शामिल हुए। ये रात्रि भोज समिट से पहले विदेशी मेहमानों के लिए आयोजित किया गया था। इस दौरान पाक में विदेश मंत्री एस जयशंकर एक अलग ही स्वैग में दिखे, उन्हें स्टाइलिश काला चश्मा पहने हुए देखा गया। भोज के दौरान सुब्रमण्यम जयशंकर से पाक पीएम शहबाज शरीफ ने मुलाकात की, हाथ मिलाया और पाकिस्तान आने पर स्वागत किया। हालांकि विदेश मंत्री ये दौरा पाकिस्तान के साथ किसी डिप्लोमिट रिश्ते के लिए नहीं बल्कि, एससीओ समिट को लेकर है।
इस्लामाबाद हो रहे एससीओ देशों के 23वें सम्मेलन से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ओर आयोजित रात्रिभोज में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और अन्य एससीओ परिषद प्रमुखों का स्वागत किया। एस जयशंकर से मुलाकात के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उनका स्वागत किया। दोनों ने बातचीत के दौरान एक दूसरे का अभिवादन स्वीकार किया।

भारत पाकिस्तान के बीच पिछले 9 वर्षों में ये पहला उच्च स्तरीय दौरा है। इससे पहले आखिरी बार दिसंबर 2015 में तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए इस्लामाबाद गईं थीं। ये समिट कश्मीर मुद्दे और पाकिस्तान से होने वाले सीमा पार आतंकवाद को लेकर दोनों पड़ोसी देशों के बीत रिश्ते में कड़वाहट के बीच हुई थी।
इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचते ही जयशंकर ने इस्लामाबाद के नूर खान एयरबेस पर अपने आगमन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर एक कैप्शन के साथ पोस्ट कीं। तस्वीरों के साथ एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने बताया की वे "एससीओ काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट मीटिंग" में भाग लेने के लिए इस्लामाबाद पहुंचे हैं।"
एसीओ समिट को लेकर विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा, "एससीओ काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (सीएचजी) की 23वीं बैठक 16 अक्टूबर 2024 को पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में होगी। एससीओ सीएचजी बैठक प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है और संगठन के व्यापार और आर्थिक एजेंडे पर केंद्रित होती है... विदेश मंत्री, डॉ. एस. जयशंकर बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारत एससीओ प्रारूप में सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है, जिसमें एससीओ ढांचे के भीतर विभिन्न तंत्र और पहल शामिल हैं।"
भारत के अलावा अन्य देशों के समकक्ष पाक पहुंचे
पाकिस्तान 15 और 16 अक्टूबर को एससीओ काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (सीएचजी) की बैठक की मेजबानी कर रहा है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, चीनी प्रधान मंत्री ली कियांग, रूसी प्रधान मंत्री मिखाइल मिशुस्टिन और विदेश मंत्री एस जयशंकर इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले वरिष्ठ क्षेत्रीय सरकारी अधिकारियों में शामिल होंगे।
सुरक्षा के कड़े् प्रबंध
रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामाबाद के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) नासिर अली रिज़वी ने एक बयान में कहा कि संघीय राजधानी में सभी महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन से पहले एक "व्यापक" सुरक्षा के प्रबंध। उन्होंने आगे कहा, "सुरक्षा कर्मियों को फनल क्षेत्रों, होटलों और उन स्थानों पर तैनात किया जाएगा जहां विदेशी प्रतिनिधिमंडल रह रहे हैं। विदेशी नेताओं, प्रतिनिधिमंडलों और मेहमानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।" वहीं पुलिस प्रमुख ने बताया कि सुरक्षा के लिए पुलिस बल के 9,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications