SCO Meet: चीन के रक्षा मंत्री से आज मिलेंगे राजनाथ सिंह

SCO Meet: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज होने वाली एससीओ की बैठक से पहले चीन के रक्षा मंत्री से मुलाकात करेंगे। गलवान घाटी में झड़प के बाद चीन के रक्षा मंत्री का यह पहला भारत दौरा है।

rajnath singh

SCO Meet: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज चीन के विदेश मंत्री ली शांगफू से द्वीपक्षीय मुलाकात करेंगे। आज होने वाले वाली शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन की बैठक से पहले राजनाथ सिंह चीन के विदेश मंत्री से दिल्ली में मुलाकात करेंगे।

बता दें कि गलवान घाटी में 2020 में हुई झड़प के बाद चीन के विदेश मंत्री का यह पहला भारत दौरा है। एससीओ डिफेंस मिनिस्टर की होने वाली बैठक में क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा, आतंकवाद जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

माना जा रहा है कि राजनाथ सिंह और ली के बीच होने वाली आज की बैठक में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है। पिछले हफ्ते भारत और चीन के बीच सैन्य स्तर की 18वीं बैठक हुई थी। यह बैठक ईस्टर्न लद्दाख के चुसुल-मोल्डो में हुई थी। दोनों ही पक्ष इस बात को लेकर राजी हुए थे कि सीमा पर आने वाले दिनों में टकराव से बचने के लिए एक दूसरे के बीच भरोसे को बढ़ाने की कोशिश की जाएगी।

राजनाथ सिंह अन्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ ही 27 और 28 अप्रैल को मुलाकात करेंगे। दोनों ही रक्षा मंत्रियों के बीच रक्षा से जुड़े और आपसी हितों से जुड़े मसलों पर चर्चा होगी।

बता दें कि आज से दिल्ली में एससीओ मीट की शुरुआत हो रही है। एससीओ में भारत, रूस, चीन, किरगिस्तान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उजबेकिस्तान, पाकिस्तान शामिल हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भारत नहीं आएंगे। वह वर्चुल मोड से इसमे शामिल हो सकते हैं।

वहीं एससीओ समिट को लेकर चीन के रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया था कि विशेष आमंत्रण पर स्टेट काउंसलर और रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू 27 और 28 अप्रैल को दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे।

इस बैठक में जनरल ली संबोधित करेंगे और रक्षा व सहयोग के मुद्दों पर अपने विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। बहरहाल देखने वाली बात यह है कि जिस तरह से चीन के साथ सीमा विवाद चल रहा है उसके बीच यह बैठक कुछ सकारात्मक परिणाम देती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+