'रोजाना अपने स्पर्म को ना करें बर्बाद, वर्ना.....', रिसर्च के बाद वैज्ञानिकों ने पुरुषों को दी गंभीर चेतावनी
नई दिल्ली: मनुष्यों के लिए प्रजनन सबसे अहम चीज है, लेकिन मौजूदा वक्त में लोगों की खराब लाइफस्टाइल की वजह से बच्चे पैदा करने में दिक्कत हो रही। इस समस्या का सबसे ज्यादा शिकार पुरुष हो रहे हैं। इसको लेकर हाल ही में कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, MAHE-मणिपाल और जर्मनी की यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूएनस्टर के विशेषज्ञों ने रिसर्च की, जिसमें कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। (तस्वीरें-सांकेतिक)

इजैक्युलेशन पर हुई रिसर्च
रिसर्च के मुताबिक मौजूदा वक्त में पुरुषों की गलत आदतों की वजह से बच्चे पैदा होने में समस्या हो रही है। बढ़ती उम्र के साथ ये समस्या बढ़ती जा रही। इसके चलते जर्मनी के फर्टिलिटी एक्सपर्ट की एक टीम ने स्पर्म क्वॉलिटी और स्पर्म के निकलने (इजैक्युलेशन) के बीच के संबंध को जानने की कोशिश की। फिर उसे अमेरिकन सोसाइटी ऑफ एंड्रोलॉजी और यूरोपियन एकेडमी ऑफ एंड्रोलॉजी के आधिकारिक जर्नल 'एंड्रोलॉजी' में प्रकाशित किया।

इतना गैप जरूरी
रिसर्च में शामिल विशेषज्ञों ने बताया कि उन्होंने इसमें 10 हजार पुरुषों को शामिल किया था। इसके बाद उनके दो इजैक्युलेशन के बीच के गैप और स्पर्म क्वॉलिटी की जांच की गई। उन्होंने कहा कि अगर आप पिता बनना चाहते हैं, तो आपको औसत गुणवत्ता वाला स्पर्म चाहिए। इसके लिए दो इजैक्युलेशन के बीच दो दिनों का गैप जरूर रखना चाहिए। अगर किसी की स्पर्म क्वालिटी बहुत ज्यादा खराब है, तो उसे दो इजैक्युलेशन के बीच 6 से 15 दिनों का गैप रखना चाहिए।

पुरुष भी बराबर के जिम्मेदार
मामले में मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन के वाइस चांसलर लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) वेंकटेश ने कहा कि भारत में जब भी किसी कपल को बच्चा नहीं होता, तो उसके लिए महिला को जिम्मेदार ठहराया जाता है, लेकिन ये धारणा पूरी तरह से गलत है। इसके लिए 50 फीसदी जिम्मेदार पुरुष भी होते हैं। उसमें सबसे बड़ा कारण खराब क्वालिटी का स्पर्म होता है।

ये चेतावनी दी
स्टडी के मुताबिक जब बच्चे पैदा नहीं होते, तो पुरुष अपनी कमियों को अनदेखा करते हैं। कई मामलों में तो देखा गया है कि वो इलाज करवाने भी नहीं जाते। ऐसे में उन्हें चेतावनी दी जाती है कि रोजाना स्पर्म नहीं बर्बाद करना चाहिए, वर्ना बच्चे पैदा करने में काफी समस्या होगी।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications