100 साल बाद सुलझा आइंस्टीन की खोज का गहरा रहस्य, वैज्ञानिकों के हाथ लगी इस तस्वीर ने खोला राज
नई दिल्ली, जुलाई 29: खगोलविदों ने पहली बार अंतरिक्ष में गहरे ब्लैक होल के पीछे प्रकाश का पता लगाया है। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के खगोल भौतिकीविदों ने हाल ही में एक आकाशगंगा के केंद्र में स्थित एक सुपरमैसिव ब्लैक होल के पीछे से एक्स-रे की तेज चमक देखी, जो अपेक्षाकृत सामान्य है। यह पृथ्वी से 800 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर है। इस घटना के सामने आने के बाद पहली बार महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन के 'थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी' को साबित कर दिया है।

इस खोज ने अल्बर्ट आइंस्टीन के थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी की पुष्टि की है
शोधकर्ता कोरोना नामक एक विशेषता का अध्ययन कर रहे थे, लेकिन दूरबीनों में उन्हें अप्रत्याशित "चमकदार गूँज" दिखाई पड़ी। ये अतिरिक्त फ्लैश छोटे, बाद में और चमकीले फ्लेयर्स की तुलना में अलग-अलग रंगों के थे। इस खोज ने अल्बर्ट आइंस्टीन के थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी की पुष्टि की है। यह खोज एस्ट्रोफिजिसिस्ट डैन विल्किंस ने की है। डैन विल्किंस ने नेचर जर्नल में प्रकाशित "लाइट बेंडिंग एंड एक्स-रे इकोस फ्रॉम अ सुपरमैसिव ब्लैक होल नामक एक लेख में निष्कर्षों का वर्णन किया।
Recommended Video

क्या रहस्य है आइंस्टीन के सिद्धांत थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी का
दरअसल आइंस्टीन के सिद्धांत थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी में बताया गया था कि ब्लैक होल से गुरुत्वाकर्षण खिंचाव इतना बड़ा होता है कि यह अंतरिक्ष के फेबरिक को मोड़ देता है, इसकी वजह से रोशनी पैदा होती है। इसलिए उनके सिद्धांत ने इस बात की भविष्यवाणी की कि ब्लैक होल के दूसरी तरफ से प्रकाश की तरंगों को देखना संभव होना चाहिए क्योंकि मोड़ा गया क्षेत्र एक शीशे के रूप में काम करेगा। हालांकि तकनीक की कमी के चले ये अभी तक सिद्ध नहीं हो पाया था।

कई रहस्यों से उठ जाएगा पर्दा
नेचर में प्रकाशित शोध के सह-लेखक रोजर ब्लैंडफोर्ड ने कहा कि, पचास साल पहले, जब खगोल भौतिकीविदों ने अनुमान लगाया था कि चुंबकीय क्षेत्र ब्लैक होल के करीब कैसे व्यवहार कर सकता है, तो उन्हें नहीं पता था कि एक दिन हमारे पास इसे सीधे तकनीक होगी और आइंस्टीन थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी के एक्शन को देख सकेंगे। ब्लैक होल से गुरुत्वाकर्षण खिंचाव अनिवार्य रूप से प्रकाश किरणों को अपने चारों ओर मोड़ देता है, जिसकी वैज्ञानिकों को पहली झलक देखने को मिली।












Click it and Unblock the Notifications