2022 तक गगनयान मिशन के पीएम मोदी के दावे पर क्या बोले वैज्ञानिक

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 72 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले से 2022 तक अंतरिक्ष के लिए एक मानव मिशन का ऐलान किया है। मोदी ने कहा कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में हमने कुछ सपने देखे हैं, हमारे वैज्ञानिकों ने कुछ सपने देखे हैं, जिन्हें पूरा करना है। 2022 तक गगनयान मानव मिशन अतंरिक्ष में भेजने को वैज्ञानिक तुषार जाधव ने मुश्किल चुनौती बताया है।

ये बोले प्रथम सैटेलाइट टीम के वैज्ञानिक तुषार

ये बोले प्रथम सैटेलाइट टीम के वैज्ञानिक तुषार

प्रथम सैटेलाइट टीम के वैज्ञानिक तुषार जाधव ने कहा है कि इसके लिए हमें टेक्नॉलजी पर काम करना होगा, 2022 तक इसे पूरा करना आसान नहीं है लेकिन हम ये करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि इसे पूरा करने के लिए एस्ट्रोनोट ट्रेनिंग और बड़े रॉकेट पर हमें काम करना होगा।

अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में हमने कुछ सपने देखे हैं: मोदी

अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में हमने कुछ सपने देखे हैं: मोदी

पीएम मोदी ने दिल्ली के लाल किले से अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में कहा है कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में हमने और हमारे वैज्ञानिकों ने कुछ सपने देखे हैं और मुझे यह घोषणा करने में प्रसन्नता हो रही है कि 2022 तक 75वें स्वतंत्रता वर्ष पर हम एक मानव अंतरिक्ष मिशन की योजना बना रहे हैं। हमने सपना देखा है कि 2022 में आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर या उससे पहले भारत का बेटा या बेटी हाथ में तिरंगा लेकर अंतरिक्ष में जाएगा।

आजादी के 75 साल पूरे होने से पहले सपने को पूरा करना है

आजादी के 75 साल पूरे होने से पहले सपने को पूरा करना है

मोदी ने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने से पहले इस सपने को पूरा करना है। भारत के वैज्ञानिकों ने मंगलयान से लेकर अब तक ताकत का परिचय कराया है। जब हम मानव सहित गगनयान लेकर जाएंगे तब अंतरिक्ष में मानव को पहुंचाने वाले हम विश्व के चौथे देश बन जाएंगे। अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए चौथा राष्ट्र बनना चाहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+