Tamil Nadu Weather Update: भारी बारिश के चलते तमिलनाडु के 5 जिलों में स्कूल बंद
Weather : तमिलनाडु के चेन्नई सहित कई जिलों में आज काफी तेज बारिश देखने को मिली है, जिसकी वजह से प्रदेश सरकार ने आज चेन्नई, कांचिपुरम, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लूर और रानीपेट जिले में स्कूल में आज छुट्टी की घोषणा की है।
मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि चेन्नई में पूरी रात तेज बारिश देखने को मिली है। मीनांबक्कम में रविवार की सुबह 830 बजे से सोमवार की सुबह 5.30 बजे के बीच 137.6 मिलिमीटर की बारिश दर्ज की गई थी।

तारामणि और नंदनम में 12 सेंटीमीटर की बारिश हुई है, जबकि चेंबरमबक्कम में 11 सेंटीमीटर की बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में सोमवार को कई जगहों पर बारिश देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि ओर से संभावना जाहिर की गई है कि 13 जिलों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है। मंगलवार से गुरुवार के बीच सामान्य से तेज बारिश हो सकती है।
कांचिपुरम, चेंगलपट्टू, तिरुवन्नमलाई, कल्लाकुरिची, विलुपुरम, कडलोर, मायिलादुथुरुई, नागपट्टिनम, थिरुवरूर, त्रिची, अरियालुर, पेरंबलूर में भारी बारिश देखने को मिल सकती है जबकि पुड्डुचेरी और कराईकल क्षेत्र में तेज बारिश की संभावना है।
बता दें कि बिपरजॉय चक्रवात का असर राजस्थान, गुजरात में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि उत्तर-पूर्व राजस्थआन की ओर यह अगले 12 घंटों इसकी तीव्रता बढ़ सकती है। रविवार को बिपरजॉय की वजह से राजस्थान के बाड़मेर में कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिली।
दक्षिण राजस्थान और उत्तर गुजरात के आसपास के क्षेत्रों में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। चक्रवात की वजह से गुजरात और राजस्थान में भारी बारिश हो रही है। हालांकि माना जा रहा है कि गुजरात के लैंडफॉल के बाद चक्रवात राजस्थान की ओर चला गया है।












Click it and Unblock the Notifications