स्कूल के वॉशरूम में पहली क्लास की बच्ची के साथ सफाई कर्मचारी ने की गंदी हरकत, गिरफ्तार
ठाणे। गुरुग्राम में मासूम प्रद्युम्न के साथ हुए यौन अत्याचार और उसके मर्डर से उपजा आक्रोश अभी थमा भी नहीं कि महाराष्ट्र के ठाणे के एक स्कूल में 6 साल की बच्ची के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। यहां स्कूल के सफाई कर्मचारी ने यहां पढ़ने वाली एक बच्ची के साथ लैंगिक शोषण की कोशिश की है। यह घटना कल्याण के एक स्कूल में घटी है। इस मामले में खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन सफाई कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।

स्कूल के सफाई कर्मचारी की गंदी नजर 6 साल की बच्ची पर थी, आरोपी सफाई कर्मचारी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की भी कोशिश की। लेकिन उसके खराब मनसूबे पर तब पानी फिर गया जब 6 साल की बच्ची ने अपनी मां को सारी हकीकत बयां कर दी और पुलिस ने सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस ममले में प्रदीप महाजन नामक सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। प्रदीप महाजन कल्याण के पूर्व में खडे़गोलवली परिसर का रहनेवाला है।
कल्याण पश्चिम में एक स्कूल में वह सफाई कर्मचारी का काम करता है। उसी स्कूल में पढ़नेवाली 6 साल की बच्ची के साथ सफाई कर्मचारी अपनी हवस पूरी करने की कोशिश की, जिसमें वो नाकाम रहा। घटना के दिन बच्ची को टॉयलेट जाना था, वो गलती से बॉयज के टॉयलेट में चली गई। तभी इस बात की भनक सफाई कर्मचारी को पड़ गई थी कि बच्ची गलती से बॉइज के टायलेट में आ गई है।
प्रदीप महाजन उस बच्ची के पीछे टॉयलेट में गया और बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने की कोशिश कर रहा था। बच्ची को उसकी सारी हरकतें अजीब लग रही थी, बच्ची सफाई कर्मचारी की गंदी हरकतों से काफी डर गई थी। बच्ची ने किसी भी तरह से वहां से भागने में कामयाब हुई और स्कूल से घर जाते ही सारी बात अपनी मम्मी को जाकर बता दी।
बच्ची के मुंह से यह किस्सा सुनकर मां ने पुलिस स्टेशन में सफाई कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इस घटना की खबर धीरे-धीरे बाकी अभिभावकों को भी पता चली, जिससे अभिभावकों में काफी आक्रोश भी देखा गया। पुलिस ने आरोपी सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें- पहले महिला ने मांगी लिफ्ट फिर कपड़े उतार कर बनवाई खुद की गंदी वीडियो क्लिप, लेकिन क्यों...












Click it and Unblock the Notifications