School Holidays February 2026: फरवरी में छुट्टियों की भरमार, जानें कब-कब बंद रहेंगे स्कूल?
School holidays in February 2026: फरवरी 2026 के लिए स्कूलों की छुट्टियों की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में राष्ट्रीय, राज्य-स्तरीय और विभिन्न क्षेत्रीय त्योहारों को शामिल किया गया है लेकिन फाइनल छुट्टियों की जानकारी के लिए, माता-पिता और छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल या एजुकेशन बोर्ड की ऑफिशियल घोषणाओं को देखें।

फरवरी में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल (School holidays )
- 1 फरवरी: गुरु रविदास का जन्मदिन (प्रतिबंधित छुट्टी)।
- 12 फरवरी: स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती (प्रतिबंधित छुट्टी)।
- 15 फरवरी: महाशिवरात्रि (कई राज्यों में छुट्टी)।
- 18 फरवरी - लोसर: सिक्किम के स्कूल इस तिब्बती नए साल के त्योहार पर छुट्टी मनाएंगे।
- 19 फरवरी: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (महाराष्ट्र और आस-पास के इलाकों में छुट्टी)।

गुरु रविदास जयंती 2026 पर रहेंगे School बंद
गुरु रविदास जयंती हर वर्ष माघ पूर्णिमा के दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाती है। यह दिन महान संत, समाज सुधारक और आध्यात्मिक गुरु संत रविदास की जयंती के रूप में जाना जाता है। गुरु रविदास ने अपने विचारों और वाणियों से समाज में समानता, प्रेम और मानवता का संदेश दिया। आपको बता दें कि संत गुरु रविदास का जन्म 15वीं शताब्दी में वाराणसी के पास सीर गोवर्धनपुर में हुआ था। वे एक साधारण परिवार से थे, लेकिन उनके विचार असाधारण थे। उन्होंने जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव का खुलकर विरोध किया और ईश्वर भक्ति को सबसे बड़ा मार्ग बताया।

स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती 2026 (School Closed)
स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती भारत के महान समाज सुधारक, दार्शनिक और आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती की स्मृति में मनाई जाती है। उनका जीवन सत्य, वेदों की शुद्धता और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन को समर्पित रहा। उन्होंने भारतीय समाज को अंधविश्वास, पाखंड और रूढ़ियों से मुक्त करने का साहसिक प्रयास किया। मालूम हो कि स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्म 12 फरवरी 1824 को गुजरात के टंकारा (मोरबी) में हुआ था। उनका बचपन का नाम मूलशंकर तिवारी था। वर्ष 1875 में स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना की थी।

महाशिवरात्रि 2026 पर रहेंगे School Band
माघ के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ था तो वहीं पौराणिक कथाओं में कहा गया है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि का अर्थ है- शिव की महान रात्रि। इस दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं, रात्रि जागरण करते हैं और शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा व भस्म अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन सच्चे मन से की गई शिव आराधना से सभी पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (School holidays in February 2026)
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती हर वर्ष पूरे देश, विशेषकर महाराष्ट्र में, बड़े श्रद्धा-भाव और गर्व के साथ मनाई जाती है। छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को महाराष्ट्र के शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। 1674 में रायगढ़ किले पर उनका राज्याभिषेक हुआ और वे छत्रपति बने थे।












Click it and Unblock the Notifications