School Closed: कड़ाके की ठंड जारी, आज कहां-कहां खुले स्कूल? क्या है ताजा अपडेट?
School Closed or Open: देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी है, जिसके चलते कई राज्यों में अभी भी स्कूल-कॉलेज बंद चल रहे हैं। बहुत सारे राज्यों में 20 जनवरी तक छुट्टी थी तो वहीं कई राज्यों में सरकारों को सर्दियों की छुट्टियां बढ़ानी पड़ीं है, ऐसेो में बहुत सारे अभिभावक इसी बात को लेकर उलझन में है कि आज स्कूल खुले हैं या बंद? तो आपको बता दें कि 21 जनवरी, 2026 को पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में अवकाश है।
तो वहीं 23 जनवरी को उत्तर प्रदेश में स्कूलों में छुट्टी की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर जैसे उत्तरी राज्यों में जारी भीषण ठंड के कारण स्कूलों के समय में संशोधन किया गया है, जबकि कुछ जगह स्कूल बंद भी रहेंगे।

आज कहां-कहां School खूले हैं?
दिल्ली-एनसीआर में भी कुछ स्कूलों ने घने कोहरे और प्रदूषण के कारण स्कूल के टाइम में बदलाव हुआ है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में, ठंड की लहर के कारण अधिकांश स्कूल शीतकालीन अवकाश के तहत अभी भी बंद हैं।
पंजाब-हरियाणा में आज खुले School
पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में भीषण ठंड और घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। लोहड़ी और मकर संक्रांति के अवकाश के बाद, आज सुबह 10:00 बजे से खुले हुए हैं। इन राज्यों में स्कूल आमतौर पर दोपहर 3:00 या 3:30 बजे तक चलेंगे।
उत्तर प्रदेश में बंद होंगे School?
उत्तर प्रदेश में 23 जनवरी, 2026 को स्कूलों में अवकाश की उम्मीद है। इस दिन देशभर में बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा और साथ ही महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी है। इन दो महत्वपूर्ण अवसरों के कारण स्कूलों में छुट्टी घोषित होने की प्रबल संभावना है। आवश्यकतानुसार, जिला प्रशासन द्वारा जिलावार अवकाश की घोषणा कर सकते हैं।
प्रयागराज में हैं School बंद?
प्रयागराज में चल रहे माघ मेले के कारण, कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल 20 जनवरी, 2026 तक बंद थे। यह आदेश देशभर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर जारी किया गया था। हालांकि, माघ मेले के मद्देनजर छुट्टी को आगे बढ़ाने पर सरकार या जिला मजिस्ट्रेट की ओर से कोई आधिकारिक बयान अभी जारी नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications