केरल: स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत, 10 घायल
त्रिवेंद्रम। केरल के मलपपुरम निलाम्बुर में एक ट्रक ने स्कूलबस का इंतजार कर रहे बच्चों को रौंद दिया। इस हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई और 10 लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। मंगलवार को नीलाम्बुर के एक बस स्टॉप पर इंतजार कर रहे थे तभी ट्रक ने आकर रौंद दिया।

हादसे में घायल होने वाले अधिकतर छात्र हैं। सभी घायलों के स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक ने पहले ऑटोरिक्शा को रौंदा इसके बाद बस स्टॉप में जा घुसा। जिससे वहीं पर बस का इंतजार कर लोगों को चपेट में ले लिया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक का ड्राइवर सो गया था जिसके चलते ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया।












Click it and Unblock the Notifications