सांसद ने किया किनारा, सचिन तेंदुलकर ने बढ़ाया हाथ, स्कूल को मिली 76 लाख रुपये की मदद
कोलकाता। पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद ने पश्चिम बंगाल के मिदनापुर के स्कूल के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। सचिन ने स्कूल बनाने के लिए 76 लाख रुपए दिए हैं। सचिन ने अपने सांसद विकास निधि से यह रकम जारी की है।

दरअसल स्कूल बनाने के लिए स्कूल के स्टाफ ने पहले इलाके से सांसद ने मदद मांगी थी, लेकिन सांसद की ओर से कोई भी मदद न मिलने के बाद स्कूल के स्टाफ ने सचिन को इस बारे में चिट्ठी लिखी और मदद मांगी। सचिन ने फौरन मदद के लिए हामी भरते हुए अपने सांसद विकास निधि से चेक जारी करते हुए 76 लाख रुपए मुहैया कराया।
जिसके बाद लाइब्रेरी, लेबोरेट्री और लड़कियों के लिए साझा कमरा तैयार किया गया। इस मदद के लिए स्कूल ने सचिन का धन्यवाद दिया है। जबकि अब आगे के निर्माण के लिए स्कूल को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मदद की आस है। वहीं स्कूल ने कहा है कि स्कूल निर्माण के बाद उद्घाटन के लिए सचिन तेंदुलकर को बुलाया जाएगा। आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर राज्य सभा के मनोनीत सांसद हैं। जिन्होंने 2012 में राज्य सभा की शपथ ली थी।












Click it and Unblock the Notifications