Manmohan Singh Death: मनमोहन सिंह के निधन पर क्या बैंकों और स्कूलों में रहेगी छुट्टी? क्या है अपडेट
Manmohan Singh Death Holiday: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर भारत सरकार ने सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। मनमोहन सिंह ने दिल्ली एम्स में 26 दिसंबर की रात आखिरी सांस ली। वो 92 वर्ष के थे। उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से उनका निधन हुआ।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक 27 दिसंबर को यानी आज सारे सरकारी समारोहों को रद्द कर दिया गया है। मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ शनिवार 28 दिसंबर को किया जाएगा। अंतिम संस्कार के दिन विदेशों में भारत के दूतावासों और उच्चायोगों में भी राष्ट्रीय झंडे को झुका दिया जाएगा। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि राष्ट्रीय शोक की वजह से क्या स्कूल-कॉलेज और अन्य संस्थान भी बंद रहेंगे? आइए जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट?

Manmohan Singh Holiday: मनमोहन सिंह के निधन पर क्या-क्या रहेगा बंद?
- केंद्रीय मंत्रिमंडल शुक्रवार 27 दिसंबर को सुबह 11 बजे मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए बैठक करेगा। दो बार प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार 28 दिसंबर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली में किया जाएगा।
- शोक के दिन पूरे देश में इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहता है और कोई आधिकारिक तौर पर मनोरंजन नहीं होता है।
- केरल की सरकार ने भी राज्य में 26 दिसंबर से एक जनवरी तक सात दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी कर राष्ट्रीय झंडा झुकाने का निर्दश दिया है।
- कर्नाटक सरकार ने भी सात दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। कर्नाटक में आज 27 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की गई है।
Manmohan Singh News Are Bank and School closed: क्या स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद?
🔴 अभी तक इस बात पर कोई आधिकारिक स्पष्टता नहीं है कि शुक्रवार को बैंक बंद रहेंगे या नहीं। इस बारे में घोषणा का इंतजार है।
🔴 हालांकि भारतीय रिजर्व बैंक या RBI हर साल बैंकों के लिए छुट्टियों की एक निर्धारित सूची प्रकाशित करता है, लेकिन देश और राज्यों में स्थितियों के अनुसार अलग-अलग आवश्यकता हो सकती है। कर्नाटक में आज बैंक बंद रहेंगे।
🔴 हालांकि शुक्रवार को नागरिक डिजिटल बैंकिंग सुविधा का उपयोग करने के लिए स्वतंत्र हैं। आईएमपीएस, एनईएफटी, यूपीआई और अन्य नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप जैसी भुगतान विधियां चालू रहेंगी।
🔴 सात दिन का राष्ट्रीय शोक लागू है फिर भी शुक्रवार 27 दिसंबर को स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। दिल्ली में बच्चों को सुबह स्कूल जाते हुए देखा गया है।
🔴 जब 2018 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी का निधन हुआ, तो सात दिनों के राजकीय शोक के बाद देश भर के कई राज्यों में स्कूलों और कॉलेजों में भी छुट्टी घोषित की गई थी। इसलिए, यह संभव है कि इस बार शैक्षणिक संस्थानों के लिए भी ऐसी ही छुट्टी घोषित की जाए। लेकिन फिर भी इसबार ऐसी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
🔴 इस बीच कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में 7 दिन का राजकीय शोक और शुक्रवार को सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है। अन्य राज्यों की ओर से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
🔴 तेलंगाना सरकार ने घोषणा की है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के सम्मान में शुक्रवार को सरकारी कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। एक सप्ताह का शोक मनाने के आदेश भी जारी किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications