सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक फिलहाल नहीं होंगे शराबखाने बंद
केरल। केरल राज्य सरकार की ओर से शराब मुक्त राज्य बाने की पहले के बाद शराबखाना चलाने वाले मालिकों ने सुप्रीम कोर्ट ने अपनी अर्जी सप्रीम कोर्ट में लगाई। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने अर्जी पर सुनवाई करते हुए अभी फिलहाल के लिए राज्य सरकार के उस निर्णय पर रोक लगा दी है जिसके तहत शराबखाने बंद करने के लिए कहा गया था।

आपको बता दें कि केरल राज्य में सात सौ से ज्यादा शराबखाने हैं। यह अर्जी होटल और बार एसोसिएशन ने केरल राज्य सरकार के निर्णय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में लगाई थी। एसोसिएशन ने केरल सरकार के निर्णय को अन्यायपूर्ण ठहराया है। तो वहीं राज्य सरकार ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि राज्य को दस साल में शराब मुक्त राज्य बना दिया जाएगा। लेकिन इससे राज्य की इस पहल पर गहरा झटका लगा है। राज्य सरकार हर साल दस फीसदी शराबखाने बंद करने वाली थी।












Click it and Unblock the Notifications