सरकारी विभाग में कॉन्ट्रैक्ट नौकरियों में भी SC/ST/OBC को मिलेगा आरक्षण, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि अब सरकारी विभागों में कॉन्ट्रैक्ट नौकरियों में भी SC/ST/OBC/PWD को आरक्षण मिलेगा। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि सरकारी विभागों में 45 दिन या उससे ज्यादा की कॉन्ट्रैक्ट नौकरी नियुक्तियों में SC/ST/OBC/PWD आरक्षण देने का फैसला किया गया है।
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि हमने सभी मंत्रालयों और विभागों को अस्थायी पदों पर इस आरक्षण को सख्ती से लागू करने का निर्देश दे दिया है।

केंद्र सरकार ने ये फैसला कॉन्ट्रैक्ट नौकरियों में SC/ST/OBC/PWD आरक्षण की मांग को लेकर दायर एक याचिका के बाद किया है। केंद्र सरकार ने इस याचिका पर हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया कि 2022 में भारत सरकार द्वारा जारी विज्ञापन में भी इस बारे में हमने जानकारी दी थी।
केंद्र सरकार ने ये भी बताया कि अस्थायी नियुक्तियों में आरक्षण की व्यवस्था 1968 से लागू है। इसे लेकर 2018 और 2022 में भी निर्देश दिए गए थे।
जानिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर क्या कहा था?
बता दें कि दिसंबर 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने इस रिट याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया था। जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के पदों और सरकारी नौकरियों में 45 दिनों या उससे अधिक समय तक चलने वाली अस्थायी नियुक्तियों के संबंध में एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के व्यक्तियों के लिए आरक्षण की मांग की थी।
जिसपर अब केंद्र सरकार ने कहा है कि हम सरकारी विभागों में अस्थायी नियुक्तियों एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी को आरक्षण दे रहे हैं।
इस रिट याचिका में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कल्याण पर संसदीय समिति की एक रिपोर्ट का हवाला दिया गया था। संसदीय समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी सरकारी विभागों में अस्थायी नौकरियों में एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी को आरक्षण नहीं दिया जा रहा है, क्योंकि विभाग आरक्षण के निर्देशों का पालन नहीं कर रहा है।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी'












Click it and Unblock the Notifications