पेट्रोल-डीजल में मिलावट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल में मिलावट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से जल्द कार्रवाई की बात कही है।

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसीटर जनरल के माध्यम से एक हलफनामा मांगा है, जिसमें इस बात का जिक्र हो कि आखिर पेट्रोलियम मंत्रालय पेट्रोल-डीजल में मिलावट को रोकने के लिए क्या कदम उठा रही है?
देश की सर्वोच्च अदालत ने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल में मिलावट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं ऐसे में सरकार को इसे रोकने के लिए 6 हफ्ते के लिए जरूरी दिशा-निर्देश तय करने होंगे।
पेट्रोल में मिलावट पर फंसे यूपी के विधायक
अदालत ने सरकार से पूछा है कि क्या पेट्रोल और डीजल वेंडिंग मशीन में मिलावट को रोकने के लिए इसे और ज्यादा संवेदनशील बनाया जा सकता है।
सुप्रीम कोर्ट ने इसी के साथ उत्तर प्रदेश से विधायक देवेंद्र अग्रवाल के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। उन पर पेट्रोल में केरोसिन मिलाकर बेचने का आरोप लगा था।












Click it and Unblock the Notifications