चुनाव आयोग के खिलाफ अवमानना की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया
नए मतदाताओं को पंजीकरण कराने के लिए चुनाव आयोग की ओर से आधार नंबर की मांग की गई है। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। जिसमे मांग की गई थी कि इसके लिए चुनाव आयोग के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की मांग की गई थी।
लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका का खारिज कर दिया है। जो याचिका दायर की गई है उसमे कहा गया है कि चुनाव आयोग ने 2023 में भरोसा दिया था कि वह वोटर कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आधार कार्ड की जरूरत नहीं होगी।

लेकिन इसके बाद भी नए रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म में बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। हालांकि कोर्ट ने कहा कि हम चुनाव आयोग के बयान का संज्ञान ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications