SC से कन्हैया को झटका, जमानत के लिए HC में सुनवाई
नयी दिल्ली। देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार जेएनयू के छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने कन्हैया को झटका देते हुए उनकी जमानत याचिका पर सुनावई से इंकार कर दिया है। कोर्ट ने ये कहते हुए इंकार किया कि सुप्रीम कोर्ट में इस तरह के मामलों की सुनवाई नहीं हो सकती क्योंकि अगर उन्होंने ऐसा किया तो सुरक्षा का हवाला देकर आने वाले ऐसे मामलों की लाइन लग जाएगी।
देश भर में कुछ इस तरह हो रहा है कन्हैया की गिरफ्तारी के विरुद्ध प्रदर्शन
कन्हैया की गिरफ्तारी के विरुद्ध प्रदर्शन
कोर्ट ने कन्हैया को जमानत के लिए निचली अदालत में जाने के लिए कहा है। सुप्रीम कोर्ट से निराशा हाथ लगने के बाद अब इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में होगी। आज 2 बजे कन्हैया के जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को भी कन्हैया और उनके वकीलों को कड़ी सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश भी दिया।
पढ़ें- सिर्फ पांच रुपए में मिलता जेएनयू में एडमिशन
सुप्रीम कोर्ट ने भले ही जमानत पर सुनवाई से इंकार कर दिया हो, लेकिन कोर्ट ने ये जरुर कहा कि इसे ये न समझा जाए कि हम कन्हैया को जमानत देना चाहते हैं या नहीं देना चाहते हैं। जमानत देने या न देने का फैसला नीचली अदालत करेगी जहां इस मामले की सुनवाई होनी है।
पढ़ें- जानिए विवि के बारे में कुछ चुभने वाले आंकड़े
कन्हैया की गिरफ्तारी के विरुद्ध प्रदर्शन
गौरतलब है कि जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर यूनिवर्सिटी कैंपस में देश विरोधी नारे लगाने का आरोप है। देशद्रोह के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उन्हें 2 मार्च तक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। आज इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी।












Click it and Unblock the Notifications