बार काउंसिल ऑफ इंडिया और केंद्र को SC का नोटिस, महिला वकीलों की सुरक्षा पर मांगा जवाब
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार और बार काउंसिल ऑफ इंडिया को संबंधित राज्य बार काउंसिल के साथ समन्वय में महिला वकील के लिए सामाजिक सुरक्षा उपायों की दिशा में एक योजना तैयार करने को लेकर नोटिस जारी किया। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की अध्यक्षता वाली पीठ ने खंडपीठ ने वकील इंदु कौल की याचिका पर केंद्र और बार काउंसिल ऑफ इंडिया से जवाब मांगा है।

जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद वकील इंदू कौल याचिका दायर करते हुए दलील दी थी कि महिला वकीलों की सुरक्षा को खतरे में बताया था। साथ ही मांग की गई थी की महिला वकीलों की सुरक्षा निश्चित की जाए।












Click it and Unblock the Notifications