ब्लू व्हेल गेम पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को जारी किया नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने ब्लू व्हेल गेम पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने की याचिका पर जारी किया नोटिस तीन हफ्ते के भीतर मांगा जवाब
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने ब्लू व्हेल गेम को पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस भेजा है। इस मामले में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने केंद्र सरकार को इस बाबत नोटिस जारी किया है, साथ ही सरकार से तीन हफ्ते के भीतर इस मामले में जवाब देने को भी कहा है। पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से लगातार ब्लू व्हेल गेम के चक्कर में युवा और बच्चे आत्महत्या कर रहे थे, उसके चलते कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसपर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को नोटिस जारी किया है।













Click it and Unblock the Notifications