हॉट टॉक के बीच नीरा राडिया टेप मामले की सुनवाई से पीठ का इंकार

न्यायमूर्ति सिंघवी ने धवन के शब्दों पर सख्त आपत्ति जताते हुए कहा कि हम वरिष्ठ अधिवक्ता धवन द्वारा पेश प्रतिवेदन के मद्देनजर इस मामले की सुनवाई हरगिज नहीं करेंगे। मामले की सुनवाई कोई दूसरी पीठ करेगी। अधिवक्ता धवन ने अपने प्रतिवेदन पर सुनवाई करने का जोर देते हुए कठोर शब्दों का इस्तेमाल किया था।
एक समाचार पत्रिका की ओर से पेश हुए राजीव धवन ने मामले की सुनवाई स्थगित किए जाने का विरोध किया और पीठ के इस कदम को मनमानी, दुर्भाग्यपूर्ण और मीडिया को जवाब देने का कोई अधिकार देने से इंकार करना बताया। उल्लेखनीय है कि इसी समाचार पत्रिका ने नीरा राडिया की टेलीफोन वार्ताओं के अंश प्रकाशित किए थे।












Click it and Unblock the Notifications