SC: कौन सी सदी में साफ होगी गंगा, सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार
नई दिल्ली। देश की सर्वोच्च अदालत ने केंद्र सरकार से पूछा है कि गंगा नदी की सफाई कब होगी। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की सत्ता पर बैठी भाजपा से सवाल किया है कि वो बातें हमे बताएं जिनके आधार पर आप गंगा सफाई अभियान चलाएंगे। ऐसा कौन सा अभियान है जिससे आप गंगा की सफाई कराएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से गंगा सफाई करने से संबन्धित विवरण मांगा है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों के दौरान वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में कहा था कि गंगा की सफाई कराई जाएगी। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। मोदी ने कहा था कि भाजपा सरकार के मुख्य एजेंडे में गंगा सफाई अभियान शामिल होगा। सरकार ने कहा है कि सरकार ने गंगा अभियान को राष्ट्रीय महत्व का दर्जा दिया है। सरकार ने कहा है कि गंगा अभियान में आईआईटी पेशेवरों को मुख्य जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह दल इस साल दिसंबर के अंत तक रिपोर्ट सौंपेगा।












Click it and Unblock the Notifications