एसबीआई ने बदले 1200 शाखाओं के नाम और आईएफएससी कोड, पुराने कोड से नहीं कर पाएंगे कोई ट्रांजेक्शन
नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने देशभर की अपनी 1200 शाखाओं के नाम कोड और आईएफएससी कोड बदल दिए हैं। जिन शहरों में एसबीआई की ब्रान्चों के नाम और कोड बदल दिए गए हैं। उनमें मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरू, चंडीगढ़, अहमदाबाद, जयपुर, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, पटना, भोपाल और दूसरे शहरों की की ब्रान्च शामिल हैं। बैंक ने अपनी वेबसाइट पर सभी शाखाओं की पूरी फेहरिस्त जारी की है, बैंक की वेबसाइट पर जाकर जानकारी ली जा सकती है।

अहमदाबाद की गोपीपुर ब्रान्च अब सूरत मेन
अहमदाबाद के गोपीपुर ब्रान्च का नाम बदलकर अब सूरत मेन (चौक बाजार) कर दिया गया है। इस शाखा का कोड पहले 2649 थी, इसे बदलकर 488 कर दिया गया है। ठीक ऐसे ही इस शाखा की आईएफएससी कोड पहले SBIN02649 था जिसे बदलकर अब SBIN00488 कर दिया गया है।
दिल्ली के आईएफसीआई टावर की ब्रान्च का नाम बदल दिया गया है। अब इसका नाम नेहरू प्लेस ब्रान्च रख दिया गया है। साथ ही इसका ब्रान्च कोड भी बदल गया है। पहले इसका कोड 04688 था। अब 32602 हो गया है। वहीं इसका IFSC कोड भी अब SBIN04688 हो गया है, जो पहले SBIN32602 था।

बतौर ग्राहक ये जानकारी जरूरी
बैंक ग्राहक को बैंक ब्रान्च की जानकारी कई जगह देनी होती है। एसबीआई आईएफएससी कोड का इस्तेमाल एनईएफटी और आईएमपीएस ट्रांसफर में किया जाता है। आईएफएससी कोड के बिना ट्रांसफर नहीं हो पाता है। ऐसे में एसबीआई के ग्राहकों को नए आईएफएससी कोड की जानकारी लेनी होगी। ये जानकारी वेबसाइट पर है।

आईएफएससी कोड क्यों अहम
आईएफएससी भारतीय वित्तीय प्रणाली पर आधारित एक कोड है। आईएफएससी कोड हर बैंक शाखा के लिए एक अलग अल्फान्यूमेरिक कोड है। आईएफएससी कोड हर शाखा की एक यूनिक पहचान संख्या है। देश के सभी बैंकों की तरह एसबीआई की भी हर शाखा की एक अलग आईएफएससी कोड संख्या है। रिजर्व बैंक आफ इंडिया देश के हर बैंक को आईएफएससी कोड मुहैया कराता है।












Click it and Unblock the Notifications