अगले दो महीने देश की अर्थव्यस्था के लिए काफी अहम: SBI चेयरमैन
नई दिल्ली। देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को लेकर लगातार विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है। इस बीच स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि अगले दो महीने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए काफी अहम हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने आर्थिक मंदी से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमे कई बैंकों के विलय का भी ऐलान किया गया है। स्टेट बैंक के चेयरमैन ने सरकार के इस फैसले का समर्थन किया है।

बैंकों के विलय का समर्थन
रजनीश कुमार ने कहा कि अगर हम ऑटोमोबाइल सेक्टर की हालत देखें तो, आज मैंने किया मोटर्स की बिक्री की रिपोर्ट के बारे में पढ़ा जोकि काफी अच्छा बिजनेस कर रही है। उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में काफी कुछ हो रहा है। लोगों के दिमाग में बदलते माहौल को लेकर काफी कुछ चल रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी दो महीने अक्टूबर और नवंबर माह देश की अर्थव्यवस्था के लिए काफी अहम हैं। उन्होंने कहा कि पीएसयू बैंकों को एकीकृत करने का फैसला 25 वर्ष पहले लिया गया था, इसे होना ही था। अगर इसे बेहतर टीम के साथ लागू किया जाए तो मंदी से काफी हद तक निपटा जा सकता है।
मनमोहन सिंह ने साधा था निशाना
इससे पहले रविवार को एक वीडियो बयान जारी करके मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश की अर्थव्यवस्था की हालत काफी चिंताजनक है, आखिरी तिमाही की जीडीपी ग्रोथ 5 फीसदी है, जो इस बात का इशारा करती है कि हम बड़ी आर्थिक मंदी की ओर बढ़ रहे हैं। हालांकि अगले दिन मंगलवार को सरकार की ओर से मनमोहन सिंह के बयान को खारिज कर दिया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि हम मनमोहन सिंह के विश्लेषण का हम समर्थन नहीं करते हैं। सरकार की ओर से कहा गया है कि मनमोहन सिंह के समय देश की अर्थव्यवस्था 11वें पायदान पर थी, जबकि अब हम पांचवे स्थान पर पहुंच गए हैं।
पांच फीसदी पर पहुंची जीडीपी
सरकार की ओर से शुक्रवार को जो आंकड़ा जारी किया गया है उसके अनुसार भारत की तीमाही जीडीपी पांच फीसदी पर पहुंच गई है, जोकि पिछले वर्ष इसी तिमाही में 5.8 फीसदी थी। मनमोहन सिंह ने कहा कि पिछली तिमाही में जीडीपी 5 फीसदी पर पहुंच गई है, जोकि इस बात को दर्शाती है कि देश में गहरी आर्थिक मंदी है।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications