SBI चेयरमैन को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तानी कॉलर ने मुंबई बैंक हेडक्वार्टर को उड़ाने की भी कही बात
SBI चेयरमैन को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान कॉलर ने मुंबई के बैंक हेडक्वार्टर को उड़ाने की दी धमकी
SBI chairman death threat: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन को जान से मारने और किडनैपिंग करने की धमकी मिल रही है। भारतीय स्टेट बैंक के मुख्यालय (हेडक्वार्टर) को पिछले दो दिनों में दो धमकी भरे कॉल आए हैं। धमकी देने वाला शख्स का दावा है कि वह पाकिस्तान से फोन कर रहा है। पाकिस्तान कॉलर ने एसबीआई के अध्यक्ष का अपहरण करने और उनकी हत्या करने की धमकी दी है।

दो दिन आया धमकी भरा फोन
इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान कॉलर ने मुंबई के एसबीआई हेडक्वार्टर को उड़ाने की धमकी दी है। एसबीआई लाइन पर दो कॉल आए, एक गुरुवार को और एक बुधवार को। फोन करने वाले ने दावा किया कि वह पाकिस्तान से है और अगर उसका लोन मंजूर नहीं हुआ तो वह एसबीआई के चेयरमैन का अपहरण और हत्या कर देगा।
फोन करने वाले ने दक्षिण मुंबई में एसबीआई की हेडक्वार्टर इमारत को उड़ाने की भी धमकी दी। इस मामले में मरीन ड्राइव थाने को शिकायत मिली है और प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे की जांच की जा रही है।
पुलिस ने मामले पर क्या कहा?
फोन करके धमकी देने वाले फोन ने अपना परिचय एमडी जिया-उल-अलिम बताया है। उसने दावा किया कि वह पाकिस्तान से बोल रहा है। उसने बैंक से लोन की मांग की और बैंक के चेयरमैन को अगवा करने और कर्ज न लोन पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने कहा, "एक अज्ञात व्यक्ति ने 13 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे एसबीआई की नरीमन प्वाइंट ब्रांच के एसबीआई के लैंडलाइन पर कॉल किया और धमकी दी। फोन करने वाले ने खुद को एमडी जिया-उल-आलिम बताया और कहा कि वह पाकिस्तान से बोल रहा है। उसने कहा, ''जल्द से जल्द लोन नहीं दिया गया तो, वह एसबीआई के चेयरमैन का अपहरण कर लेगा और उसे मार डालेगा। उसने एसबीआई कार्यालय को उड़ाने की भी धमकी दी।"












Click it and Unblock the Notifications