Sayantika Banerjee कौन हैं? महुआ मोइत्रा को साइड कर ममता बनर्जी की बनीं खास, रैली में गूंज रहा 'जय श्री राम'

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल की सियासत एक बार फिर गरमा चुकी है। एक ओर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत झोंकते हुए जोरदार प्रचार अभियान में जुटी हैं, तो दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी भी बंगाल की सत्ता हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

ममता बजर्नी की पार्टी ने इस बार कई नए और चर्चित चेहरों पर दांव लगाया है। जिसमें सायंतिका बनर्जी भी शामिल है। ममता बनर्जी ने उन्हें बारानागर सीट से टीएमसी प्रत्याशी बनाया है। सायंतिका बनर्जी इन दिनों अपने चुनाव प्रचार के तरीके के चलते खूब चर्चा में हैं। इतना ही नहीं महुआ मोइत्रा को साइड करके ये ममता बनर्जी की करीबी बन चुकी हैं।

Sayantika Banerjee

महुआ मोइत्रा को साइड कर ममता दीदी की बनीं करीबी

सायंतिका को बंगाल की सियासत में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबियों में गिना जा रहा है। ममता की खास महुआ मोइत्रा की उनकी बढ़ती दूरी की खबरें सामने आने के बाद से इनकी ममता दीदी से नजदीकियां बढ़ गई हैं। ममता बनर्जी ने सायंतिका के लिए प्रचार करते हुए उनके साथ एक किलोमीटर पैदल चली। जिसके बाद अटकलें तेज हो गई हैं।

Sayantika Banerjee

प्रचार में 'जय श्री राम' के नारे गूंजते हैं'

सायंतिका के चुनाव प्रचार का तरीका भारतीय जनता पार्टी से मिलता-जुलता है। उनके अभियानों में 'जय श्री राम' के नारे गूंजते हैं। वे माथे पर टीका लगाकर प्रचार के लिए निकलती हैं और मंदिरों में दर्शन के लिए जाती हैं। ये घर-घर जाकर प्रचार कर रही हैं।

Sayantika Banerjee

Sayantika Banerjee कौन हैं?

सायंतिका बनर्जी पश्चिम बंगाल में बांग्ला टेलीविजन का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं हालांकि बड़े पर्दे पर उनकी मौजूदगी कम ही नजर आई। अब वो पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में चुनाव मैदान में टीएमसी की उम्‍मीदवार बनकर राजनीति में किस्‍मत अजमा रही हैं।

Sayantika Banerjee की जाति क्‍या हैं?

सायंतिका बनर्जी का जन्म 12 अगस्त 1986 को कोलकाता में बंगाली हिंदू ब्राह्मण परिवार में हुआ। पिता गुरु प्रसाद बनर्जी अंतरराष्ट्रीय फिटनेस कोच और कोलकाता के प्रसिद्ध हेल्थ क्लब के मालिक हैं! उन्होंने सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज (ऑटोनॉमस) से राजनीति विज्ञान (ऑनर्स) में स्नातक की डिग्री हासिल की है।

Sayantika Banerjee

2021 में लड़ चुकी हैं विधानसभा चुनाव

2021 में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) में शामिल हुईं सायंतिका को उसी साल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बांकुड़ा निर्वाचन क्षेत्र से टिकट मिला। हालांकि वे चुनाव हार गईं, पर पार्टी में सक्रिय बनी रहीं। पिछली हार के बावजूद, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन पर फिर भरोसा जताया और उन्हें दोबारा टीएमसी प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है।

IPS Sarvana Vivek M कौन हैं? EC ने बनाया पुलिस ऑब्जर्वर, पश्चिम बंगाल चुनाव में संभालेंगे सुरक्षा की कमान
IPS Sarvana Vivek M कौन हैं? EC ने बनाया पुलिस ऑब्जर्वर, पश्चिम बंगाल चुनाव में संभालेंगे सुरक्षा की कमान

कितनी संपत्ति की मालिक हैं?

चुनाव आयोग के हलफनामे अनुसार, सायंतिका की 2020-21 में आय 9,88,980 रुपये थी। सेंट जेवियर्स कॉलेज से शिक्षित सायंतिका के नाम कोई घर या जमीन नहीं, न ही पैतृक संपत्ति। उन पर लाखों का कर्ज भी है।

सायंतिका की लव लाइफ कैसी रही?

सायंतिका नौ साल तक अभिनेता जॉय कुमार मुखर्जी के साथ रिश्ते में रहीं, पर 2018 में वे अलग हो गए। जॉय मुख्य रूप से बंगाली मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं।

सायंतिका हिंदू धर्म में रखती हैं गहरी आस्‍था

सायंतिका हिंदू धर्म और जगन्नाथ में गहरी आस्था रखती हैं। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, "मेरे आराध्य भगवान जगन्नाथ हैं, जिनकी मैं हर दिन नहाने के ठीक बाद पूजा करती हूं। मैं उन्हें नए दिन के लिए धन्यवाद देती हूं और उनका मार्गदर्शन मांगती हूं। यह मेरे लिए एक तरह का शगुन है।"उन्होंने आगे कहा, "जब भी मुझे समय मिलता है, मैं पुरी जाकर जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करती हूँ। जब ऐसा संभव नहीं होता, तो मैं किद्दरपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर जाती हूं।"

'ओबीसी, दलित और आदिवासी समुदायों से 'हिस्सा चोरी' नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर भड़के राहुल गांधी
'ओबीसी, दलित और आदिवासी समुदायों से 'हिस्सा चोरी' नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर भड़के राहुल गांधी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+