Sawan Weather Updates : सावन के महीने में मौसम का 'तांडव' क्यों? अब तक 19 की मौत, जानिए IMD ने क्या कहा?
Sawan Weather Updates: मानसूनी बारिश ने देश में उत्पात मचा रखा है। इस समय पूरा उत्तर भारत मौसम के रोद्र रूप से परेशान है। कश्मीर से लेकर पंजाब-हरियाणा तक रेड अलर्ट जारी है तो वहीं पहाड़ों पर मौसम ने तो तबाही मचा रखी है। भारी बारिश के चलते दिल्ली में हालत खराब हो गए हैं, सड़कें जलमग्न हो गई हैं तो वहीं कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं।

बारिश की वजह से अब तक अलग-अलग राज्यों को मिलाकर 19 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें से सबसे ज्यादा मौतें हिमाचल में आठ लोगों की हुई हैं इसके बाद उत्तराखंड का नंबर है जहां 6 लोगकी मौतें हुई हैं, इसके अलावा यूपी में 5 और कश्मीर में 2 लोगों की मौत हुई है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रही है बारिश
बारिश के बढ़ते प्रकोप के पीछे कारण मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ को बताया है। उसका कहना है कि इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस की ही वजह से पूरा उत्तर भारत मूसलाधार बारिश की गिरफ्त में हैं। उसका कहना है कि मानसून पहले से ही इस वक्त काफी तीव्र था लेकिन पश्चिमी विक्षोभ का साथ मिल जाने की वजह से इसने तांडव रूप अख्तियार कर लिया है, जिसकी वजह से बेतहाशा बारिश हो रही है।
दिल्ली में 41 सालों का रिकॉर्ड टूट गया
आपको बता दें कि भारी बारिश के चलते दिल्ली में 41 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है तो वहीं कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब-हरियाणा में आज भी रेड अलर्ट जारी है। तो वहीं लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है। बारिश की वजह से सबसे ज्यादा हानि मंडी में हुई है, यहां पर तो व्यास नदी उफान पर है।
हिमाचल में 160 मिमी बरसात हुई
आपको बता दें कि कल से आज तक में हिमाचल में 160 मिमी बरसात हुई है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक यहां पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है।
हिमाचल में अब तक 8 लोगों मौत
हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भारी बारिश के कारण हिमाचल में काफी नुकसान हुआ है। राज्य में करीब 765 सड़के प्रभावित हुई हैं। कुल्लू-मनाली में फंसे हुए लोगों को भी रेस्क्यू किया गया है और अब तक आठ लोगों मौत हो चुकी है।
आज भी भारी बारिश की आशंका
तो वहीं दिल्ली में आज भी भारी बारिश की आशंका है, जिसके कारण यमुना नदी उफान पर है और अगर इस तरह से बरसात होती रही तो यमुना भी खतरे के निशान से ऊपर हो जाएगी। दिल्ली के कई रास्तों में पानी भरा हुआ है, जिससे आवाजाही प्रभावित हुई है और बारिश के मद्देनजर आज दिल्ली में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। आपको बता दें कि राजधानी में अगले दो दिनों तक बरसात का यही हाल रहने वाला है इसलिए सभी को काफी सचेत रहने के लिए बोला गया है।












Click it and Unblock the Notifications