BJP अध्यक्ष नड्डा ने कहा, आज हमने 'राहुल गांधी रिलॉन्च प्रोजेक्ट' का विफल संस्करण देखा
नई दिल्ली। देश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस और सत्ताधारी बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने भारत-चीन सीमा विवाद और कोरोना मामले में पीएम मोदी पर निशाना साधा है, जिसका बीजेपी की ओर से जवाब दिया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल के इस प्रयास की तुलना कांग्रेस द्वारा उन्हें फिर से लॉन्च करने से कर दी।
Recommended Video

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, 'सालों से, एक राजवंश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बर्बाद करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन उनके के लिए दुख की बात है कि पीएम मोदी का 130 करोड़ भारतीयों के साथ जुड़ाव गहरा है। वह उनके लिए जीते और काम करते हैं। जो लोग उन्हें बर्बाद करना चाहते हैं, वे केवल अपनी ही पार्टी को बर्बाद कर देंगे।'
जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि 1950 से ही चीन ने एक वंश में रणनीतिक रूप से निवेश किया। आपको याद है 1961 में UNSC की सीट गंवा देना, यूपीए के काल में जमीन गंवा देना और 2008 में फंड साइन करना या राजीव गांधी फाउंडेशन को फंड दिलवाना हो। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि चाहे डोकलाम विवाद हो या फिर अब राहुल गांधी की ओर से हमेशा चीनी पक्ष की बात रखी गई, एक वंश चीन को मजबूत क्यों करना चाहता है और भारत को कमजोर क्यों करना चाहता है।












Click it and Unblock the Notifications