Savarkar Defamation Case: "राहुल गांधी में शर्म है, तो माफी मांगनी चाहिए" बीजेपी नेता ने क्यों कहीं ये बात?
Savarkar Defamation Case: सावरकर पर टिप्पणी को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट द्वारा फटकार लगाए जाने पर भाजपा नेता सीआर केसवन ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए कहा कि "आज सुप्रीम कोर्ट की कड़ी चेतावनी के बाद, अगर राहुल गांधी में थोड़ी भी शर्म या आत्मसम्मान है, तो उन्हें वीर सावरकर के बलिदान का अपमान करने के लिए बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। यह बहुत स्पष्ट हो गया है कि राहुल गांधी ने किस तरह से नफरत की राजनीति की है।
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राहुल गांधी को स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में विवादित टिप्पणी करने के खिलाफ चेतावनी दी। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सावरकर के खिलाफ आगे से विवादित बयान नहीं देने की चेतावनी दी।

हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों के खिलाफ कोई भी बयान बर्दाशत नहीं करेंगे: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि "हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों के खिलाफ कोई भी बयान बर्दाशत नहीं करेंगे। वीर सावरकर मानहानि केस में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार(25 अप्रैल) को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने राहुल गांधी के बयानों पर गंभीर आपत्ति जताई और उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संबंध में गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियों से बचें।
कल को आप महात्मा गांधी को भी अंग्रेजों का नौकर कह देंगे: सुप्रीम कोर्ट
कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि "कल को आप महात्मा गांधी को भी अंग्रेजों का नौकर कह देंगे, क्योंकि उन्होंने सावरकर के बारे में 'फेथफुल सर्वेंट' लिखा था।" पीठ ने कांग्रेस नेता की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी से यह सवाल भी किया कि क्या राहुल गांधी जानते हैं कि महात्मा गांधी भी ब्रिटिश अधिकारियों से पत्राचार में 'आपका वफादार सेवक' जैसे शब्दों का प्रयोग करते थे?
कोर्ट ने कहा कि क्या आपके मुवक्किल को पता है कि गांधी ने वायसराय को संबोधित करते समय 'आपका वफादार सेवक' भी कहा था? क्या आपके मुवक्किल को पता है कि उनकी दादी ने, जब वह प्रधानमंत्री थीं, तो उन्होंने वीर सावरकर की प्रशंसा करते हुए एक पत्र भेजा था?" कोर्ट ने यह भी कहा, "उन्होंने हमें स्वतंत्रता दी और आप उनके साथ ऐसा व्यवहार करते हैं। सावरकर पर राहुल गांधी की पिछली टिप्पणी को "गैर-जिम्मेदाराना" करार दिया।












Click it and Unblock the Notifications