Saurabh Dwivedi News: सौरभ द्विवेदी ने शुरु किया अपना यूट्यूब चैनल? खुद दी सोशल मीडिया पर जानकारी
Saurabh Dwivedi News: सौरभ द्विवेदी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का दौर जारी है। कई यूट्यूब चैनल भी उनके नाम से शुरू हुए हैं। इनमें से कुछ तो एआई का इस्तेमाल कर बनाए गए हैं। अब लल्लनटॉप छोड़ने के बाद उन्होंने पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर स्पष्ट किया है कि उन्होंने कोई यूट्यूब चैनल शुरू नहीं किया है। साथ ही, उन्होंने अपने दर्शकों से अपील की है कि इन चैनल को रिपोर्ट करें। अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी के दिन जानकारी देंगे।
बीते कुछ दिनों से यूट्यूब पर "Saurabh Dwivedi" के नाम से कई चैनल सक्रिय हो गए हैं, जिन पर इंटरव्यू क्लिप्स, ऑडियो-वीडियो कंटेंट और कथित नए शो के प्रोमो शेयर किए जा रहे हैं। इससे लोगों में यह भ्रम फैल गया कि लल्लनटॉप छोड़ने के बाद सौरभ द्विवेदी ने अपना चैनल शुरू किया है।

Saurabh Dwivedi News: सोशल मीडिया पर दी जानकारी
लल्लनटॉप के पूर्व संपादक सौरभ द्विवेदी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर अपनी स्थिति साफ की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में बताया है कि अपना कोई नया यूट्यूब चैनल शुरू नहीं किया है। उनके नाम का इस्तेमाल कर बनाए गए सभी यूट्यूब चैनल और उनके ऑडियो-वीडियो पूरी तरह फर्जी हैं। उन्होंने आगे लिखा कि लल्लन टॉप छोड़ने के बाद उनके नाम पर बनाए गए सभी चैनल और कंटेंट से उनका कोई लेना-देना नहीं है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे सभी फर्जी चैनलों को तुरंत रिपोर्ट करें।
Saurabh Dwivedi बसंत पंचमी से करेंगे नई शुरुआत
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'लल्लनटॉप छोड़ने के बाद मेरे नाम का इस्तेमाल कर बनाये सभी यूट्यूब चैनल और उनके ऑडियो वीडियो फ़र्ज़ी हैं। कृपया रिपोर्ट करें. मेरा कोई ऐसा चैनल नहीं है।' इसी पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा है कि बसंत पंचमी के मौके पर भविष्य की योजना की जानकारी शेयर की जाएगी। बता दें कि उनके बारे में कहा जा रहा है कि वह फिल्मों में डॉयलॉग राइटर और स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर अब नजर आ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications