Exit Poll को लेकर 'आप' नेता सौरभ भारद्वाज बोले- जल्द ही दिल्ली BJP से एग्जिट होंगे मनोज तिवारी
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए करीब एक महीने से चल रहे सियासी जंग के लिए आज मतदान पूरा हो चुका है। दिल्ली की जनता ने ईवीएम बॉक्स में उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर चुकी है। वोटिंग संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल भी आना शुरू हो गए हैं। अनुमान है कि इस बार भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) को फिर से बहुमत मिलने जा रही है। एग्जिट पोल को लेकर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली बीजेपी प्रमुख मनोज तिवारी पर निशाना साधा है।

एग्जिट पोल पर खुशी जाहिर करते हुए सौरभ भारद्वाज ने मनोज तिवारी को दिल्ली बीजेपी पद से इस्तीफा देने की सलाह दे डाली। सौरभ भारद्वाज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस एग्जिट पोल के दो मतलब हैं। पहला यह कि यह विधानसभा चुनाव को लेकर हैं और दूसरा यह कि अब मनोज तिवारी को बीजेपी से एग्जिट ले लेना चाहिए। वह खुद इस बात को समझते हैं कि उन्हें जल्द ही बीजेपी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
मनोज तिवारी के दावे पर किया पलटवार
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल को लेकर किए एक ट्वीट पर पलटवार किया है। मनोज तिवारी ने ट्वीट कर करे लिखा कि ये सभी एग्जिट पोल होंगे फेल, मेरी ये ट्वीट संभाल के रखिएगा। भाजपा दिल्ली में 48 सीट लेककर सरकार बनाएगी। कृपा ईवीएम को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूढ़ें। इस पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह एग्जिट पोल बताता है कि जल्द दिल्ली बीजेपी के चीप पद से मनोज तिवारी का पत्ता साफ होने वाला है। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। अब 11 फरवरी को उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। हालांकि एग्जिट पोल से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है वहीं, आम आदमी पार्टी के फिर से सरकार में आने की उम्मीद जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा चुनाव: वोट डालने पहुंचे शख्स को आया हार्ट अटैक, मतदान केंद्र के बाहर ही हो गई मौत












Click it and Unblock the Notifications