Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Saudi Bus Accident: सऊदी बस हादसे पर भारत सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, विदेश मंत्रालय ने क्या अपडेट दिया

Saudi Arabia Bus Accident: सऊदी अरब के मदीना-मक्का हाईवे पर सोमवार, 17 नवंबर की सुबह हुए भीषण बस हादसे ने भारत, विशेषकर हैदराबाद के कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस दुर्घटना में भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत की पुष्टि के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है।

हादसे के बाद बस में आग लग गई, जिसके चलते कई यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। इस हादसे पर भारत सरकार पूरी तरह से सक्रिय है लोगों को पूरी मदद करने की कोशिश कर रही है।

saudi-bus-accident-government-releases-helpline

भारत सरकार ने जारी की हेल्पलाइन नंबर

केंद्रीय अल्पसंख्यक एवं संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, "मैं मदीना-मक्का हाईवे पर हुए इस दुखद बस हादसे से स्तब्ध और अत्यंत व्यथित हूँ, जिसमें भारतीय तीर्थयात्रियों की जान गई है। हम सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास के साथ लगातार संपर्क में हैं। अधिकारी विस्तृत जानकारी जुटा रहे हैं और हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं।"

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भारत सरकार की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। नीचे दिए गए नंबरों से आप भारतीय दुतावास से संपर्क कर सकते हैं।

  • 8002440003 (टोल फ्री)
  • 0122614093
  • 0126614276
  • 0556122301 (व्हाट्सऐप)

विदेश मंत्री ने क्या कहा?

इस दुर्घटना को लेकर भारत सरकार ने गंभीर चिंता और शोक व्यक्त किया है। विदेश मंत्री ने कहा कि वे इस दुर्घटना से स्तब्ध और बेहद दुखी हैं। एस.जयशंकर की ओर से जारी बयान में कहा गया, "मदीना, सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों से जुड़े इस हादसे से मैं गहन रूप से व्यथित हूँ।

रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दाह में भारतीय वाणिज्य दूतावास इस दुर्घटना से प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। हम दिवंगतों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएँ प्रकट करते हैं और घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हैं।"

हैदराबाद के परिवारों में पसरा मातम

हैदराबाद में कई परिवारों को जैसे ही दुर्घटना की खबर पहुंची, माहौल शोक में बदल गया। जिनके प्रियजन पिछले हफ्ते ही उमरा (Umrah) के लिए सऊदी अरब रवाना हुए थे, वे अब उनके जीवन और सुरक्षा को लेकर अनिश्चितता में हैं।

हैदराबाद के निवासी मुफ़्ती आसिफुल्लाह ने न्यूज एजेंसी ANI से बताया कि "हमारे यहां से करीब 45-46 लोगों का एक बैच सऊदी अरब गया था। जिस बस में वे यात्रा कर रहे थे, उसमें अचानक आग लग गई। जानकारी मिलते ही हमने अल मक्‍का टूर्स एंड ट्रैवल्स से संपर्क किया। AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी मुझसे बात की है। हम सरकार से गुहार लगाते हैं कि हमें सऊदी जाकर अपने परिजनों के बारे में पता करने की अनुमति दी जाए। हमारी फैमिली के सात सदस्य वहां गए थे।"

एक अन्य स्थानीय निवासी मोहम्मद तहसीन ने भी अपनी व्यथा साझा की। उन्होंने कहा, "हमारे परिवार के सात लोग पिछले हफ्ते उमरा के लिए सऊदी गए थे। अब हादसे की खबर के बाद हमारा दिल बैठ गया है। हम केंद्र सरकार से निवेदन करते हैं कि अगर हमारे परिजन नहीं रहे, तो उनके शवों को भारत लाने की पूरी व्यवस्था की जाए। वे मक्का से मदीना जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ।"

परिवारों को केंद्र सरकार से मदद की आस

भारतीय दूतावास के अधिकारी स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर जानकारी जुटा रहे हैं, लेकिन अभी कई पहलू स्पष्ट नहीं हैं। बस में कितने भारतीय थे, कितने घायल हुए और कितने लोगों की जान गई-इन सभी का आधिकारिक आंकड़ा अभी जारी नहीं किया गया है। सऊदी अरब में तीर्थयात्रियों से जुड़े हादसे आमतौर पर संवेदनशील मुद्दे होते हैं, क्योंकि उनमें कई देशों के नागरिक शामिल होते हैं। ऐसे में पहचान और कानूनी प्रक्रियाएं समय लेती हैं।

हैदराबाद के कई घरों में फ़ोन लगातार बज रहे हैं, रिश्तेदार एक-दूसरे से जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी अपीलें की जा रही हैं। कई परिवारों का कहना है कि जैसे ही पुष्टि हो, उन्हें भारतीय टीमों को मौके पर भेजने, शवों की पहचान तेज़ी से करवाने, और एयरलिफ्ट कर वापस लाने की जरूरत है। AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी पीड़ित परिवारों के साथ संवाद में हैं और केंद्र से जल्द कदम उठाने की अपील कर रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+