दिल्ली: सत्येंद्र जैन ने डॉक्टरों की सैलरी विवाद पर MCD को घेरा, बोले- होर्डिंग लगाने के पैसे हैं, वेतन देने के नहीं

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर उचित कदम उठा रही हैं। इस बीच दिल्ली में कोरोना वायरस के नए मामलों में इजाफा देखने को मिला है, शनिवार को कुल 4116 कोविड-19 के नए केस सामने आए। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को कहा, 'दिल्ली में पिछले दस दिनों में मुत्यु दर 0.94 रही। कुल मृत्यु दर 1.77 है। 5,323 कोरोना बेड भरे हुए हैं और 10,414 खाली हैं। एक्सपर्ट कमेटी के अनुसार त्योहारों और सर्दियों में केसों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। इस बीच सत्येंद्र जैन ने हड़ताली डॉक्टरों को सैलरी न दे पाने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को आड़े हाथ लिया है।

Satyendar Jain said Instead of paying doctors salaries where MCD is spending its funds

एमसीडी पर निशाना साधते हुए स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, कोरोना वायरस महामारी के जंग के दौरान एमसीडी के डॉक्टर हड़ताल पर बैठे हुए हैं। पता नहीं एमसीडी वाले इतने पैसों का क्या करते हैं, कहां खर्च कर रहे हैं। वेतन का भुगतान दिल्ली नगर निगम द्वारा किया जाता है। उनके पास होर्डिंग्स लगाने के तो पैसे हैं लेकिन डॉक्टरों को उनका वेतन देने के लिए नहीं, यह तो हद हो गई है।

यह भी पढ़ें: कोरोना के बीच दिल्ली में डेंगू का आतंक, CM केजरीवाल ने चलाया खास कैंपेन, दिल्लीवासियों से की ये अपील

दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर बात करते हुए सत्येंद्र जैन ने कहा, डॉ. पॉल विशेषज्ञ समिति के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड और त्योहारी सीजन के कारण कोरोना वायरस के प्रतिदिन मामलों में 12,000 से 14,000 तक की बढ़त हो सकती है। अभी प्रतिदिन नए मामलों की संख्या 4 हजार के आस-पास है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों कोरोना प्रोटोकॉल और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा। सत्येंद्र जैन ने आगे कहा, दिल्ली में नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, फिर भी लेकिन काफी लोग आपस में भी मिलजुल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+