कोरोना के बीच दिल्ली में डेंगू का आतंक, CM केजरीवाल ने चलाया खास कैंपेन, दिल्लीवासियों से की ये अपील

कोरोना के बीच दिल्ली में डेंगू का आतंक, CM केजरीवाल ने चलाया खास कैंपेन, दिल्लीवासियों से की ये अपील

नई दिल्ली: dengue delhi 2020: दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे ''10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट'' डेंगू विरोधी अभियान के आठवें सप्ताह प्रख्यात गायक शंकर महादेवन जैसी मशहूर हस्तियों का समर्थन मिला है। यह प्रख्यात हस्तियां दिल्ली के निवासियों को डेंगू की रोकथाम से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी जैसे- लोगों को मच्छरों के प्रजनन रोकने के लिए अपने घर और आसपास जमा पानी का निरीक्षण करके उसे साफ करने, उस जमा पानी को बदलने या तेल-पेट्रोल डालने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।

dengue delhi

पिछले साल दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और अन्य प्रमुख हस्तियों के सहयोग और समर्थन से दिल्ली सरकार के ''10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट'' अभियान को एक बड़ी सफलता मिली थी। इस बार भी मशहूर हस्तियां और सोशल मीडिया पर प्रभाव रखने वाले लोग इस अभियान के तहत मच्छरों के पनपने से रोकने के लिए अपने विचार रिकॉर्ड करके और विभिन्न माध्यमों के जरिए लोगों से साझा करके अभियान से जुड़ेंगे।

सीएम केजरीवाल ने की ये अपील

सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी कहा था कि सभी दिल्ली वासियों के सामूहिक प्रयासों से हमें डेंगू के मच्छरों के प्रजनन को रोकना होगा और डेंगू से अपने परिवार और पूरी दिल्ली की रक्षा करनी होगी।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने पिछले सप्ताह कारोबारियों और व्यापारियों को डेंगू मच्छरों को प्रजनन से रोकने के लिए अपनी दुकान और उसके आसपास जमा पानी का निरीक्षण करने के लिए प्रोत्साहित किया था। उन्होंने ट्वीट किया था कि डेंगू के खिलाफ लड़ाई में इस बार दिल्ली के हमारे व्यापारी भाइयों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी-अपनी दुकानों पर चेकिंग कर रूके हुए पानी को बदला। ऐसा कर वे खुद को और अपने ग्राहकों को भी डेंगू से बचा रहे हैं। दिल्ली इस बार फिर '10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट' अभियान के जरिए डेंगू को हरा रही है।

दिल्ली सरकार ने जारी किया डेंगू हेल्पलाइन नंबर

इस वर्ष दिल्ली सरकार ने लोगों की सहायता के लिए डेंगू हेल्पलाइन 01123300012 और व्हाट्सएप हेल्पलाइन- 8595920530 शुरू की है।

हर रविवार को ''10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट'' अभियान के तहत यह करें-

- घर में एकत्रित साफ जमा (स्थिर) पानी को बहा दें

- डेंगू का मच्छर साफ स्थिर पानी में पनपता है। बर्तन, कूलर, एसी, टॉयर, फूलदान आदि में जमा पानी को हर हफ्ते खाली या बदल देना चाहिए।

- जमा पानी में तेल/पेट्रोल डालें, जिससे पानी पर छोटी परत बन जाए।

- पानी की टंकी को हमेशा ढक्कन से ढंक कर रखें।

Recommended Video

    Delhi Pollution: दिल्ली की हवा हुई बेहद खराब, प्रदूषण के साये में मनेगा dussehra | वनइंडिया हिंदी

    - दिल्ली के लोग अपने घरों का निरीक्षण करने के बाद अपने 10 दोस्तों को फोन करके अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। सभी के सहयोग से दिल्ली से डेंगू को खत्म किया जा सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+