Satyapal Malik CBI के सवालों का जवाब देंगे! कथित बीमा घोटाला मामले में बुलावा, कांग्रेस बोली- ये तो होना ही था

Satyapal Malik CBI के सवालों का जवाब देंगे। उन्होंने कहा, सीबीआई ने उन्हें दिल्ली ऑफिस में आकर Reliance Insurance से जुड़े कथित घोटाले के संबंध में स्पष्टीकरण देने को कहा है। कांग्रेस हमलावर हो गई है।

satyapal malik cbi

Satyapal Malik Pulwama में हुए आतंकी हमलों के बारे में बयान के बाद लगातार चर्चा में हैं। कभी समाजवादी नेता रहे सत्यपाल मलिक ने सर्वोच्च संवैधानिक पदों में एक- राज्यपाल का ओहदा भी संभाला। जम्मू कश्मीर में मलिक के राज्यपाल रहते आतंकी हमला हुआ था।

ताजा घटनाक्रम में मलिक ने कहा कि उन्होंने जम्मू कश्मीर में बीमा से जुड़े मामले में 300 करोड़ रिश्वत की पेशकश संबंधी जो बयान दिया था इस संबंध में उन्हें सीबीआई से बुलावा आया है। इसके बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है।

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस से जुड़े कथित बीमा घोटाले पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शुक्रवार को बताया, 27 या 28 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में कथित बीमा घोटाले के संबंध में स्पष्टीकरण देने के लिए उन्हें सीबीआई के दिल्ली कार्यालय आने को कहा गया है।

मलिक को सीबीआई के बुलावे पर कांग्रेस ने कहा, आख़िरकार PM मोदी से रहा न गया। सत्यपाल मलिक जी ने देश के सामने उनकी कलई खोल दी। अब CBI ने मलिक जी को बुलाया है।'

कांग्रेस ने सरकार पर दमन के आरोप लगाते हुए मलिक को सीबीआई के बुलावे (Satyapal Malik CBI) पर कहा, ये तो होना ही था। कांग्रेस पार्टी ने कटाक्ष करते हुए कहा, 'एक चीज और होगी... 'गोदी मीडिया' अब भी चुप रहेगा, लिखकर रख लीजिए।'

Recommended Video

    कौन हैं सत्यपाल मलिक? जो PM Modi को Pulwama के लिए दोषी बता रहे हैं, Video | वनइंडिया हिंदी

    गौरतलब है कि मलिक को इस कथित बीमा घोटाला मामले में बीजेपी के पूर्व महासचिव राम माधव की तरफ से मानहानि का नोटिस भी भेजा गया है। मलिक का दावा है कि उन्हें सीधे तौर पर 300 करोड़ का ऑफर नहीं हुआ, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी मिल गई थी।

    मलिक कहते हैं कि सुबह सात बजे राजभवन आने के बाद राम माधव ने उनसे रिलायंस के बीमे वाली फाइल के बारे में पूछते हैं। उन्हें जब पता चलता है कि पिछली शाम को ही फाइल लौटाई जा चुकी है तो माधव परेशान हो जाते हैं।

    बता दें कि बिहार के पूर्व राज्यपाल रहने के बाद मलिक को जम्मू कश्मीर का राज्यपाल बनाया गया था। इनके कार्यकाल में ही अनुच्छेद 370 और आर्टिकल 35 ए को निष्प्रभावी किया गया। मलिक का दावा है कि पीएम ने उनसे पुलवामा मामले में खामोश रहने को कहा।

    एक वीडियो इंटरव्यू में मलिक ने बताया है कि 14 फरवरी को हमला हुआ उस दिन प्रधानमंत्री जिम कॉर्बेट में शूटिंग कर रहे थे। वहां नेटवर्क नहीं होता तो शाम में उनका फोन आया। बकौल मलिक, पीएम को उन्होंने बताया कि हमला हमारी गलती के कारण हुआ है।

    गवर्नर के तौर पर पुलवामा हमले को सिस्टम की नाकामी बताते हुए मलिक कहते हैं कि प्रधानमंत्री ने उनसे कहा, इस मुद्दे पर खामोश रहें, दिल्ली लौटने पर देखता हूं। इसके बाद मलिक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल से भी इस मुद्दे पर बात होने का दावा करते हैं।

    गौरतलब है कि गवर्नर सत्यपाल मलिक जम्मू कश्मीर के बाद गोवा के भी राज्यपाल रहे। यहां भी इन्होंने करप्शन के आरोप लगाए। वीडियो इंटरव्यू में उन्होंने 'पीएम मोदी को करप्शन से बहुत परहेज नहीं' जैसा चौंकाने वाला बयान भी दिया है।

    मलिक के वीडियो इंटरव्यू के आधार पर कांग्रेस के साथ-साथ तमाम विपक्षी पार्टियां भी सरकार से सवाल कर रही हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के 82 वर्षीय नेता शरद पवार ने भी सवाल दागा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+