Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP चुनाव: सट्टा बाजार में SP को मिल रहा है ज्यादा भाव, BJP जीतेगी इतनी सीटें, बाकी राज्यों की तस्वीर भी जानिए

नई दिल्ली, 8 मार्च: उत्तर प्रदेश में सातवें चरण के चुनाव खत्म होने के साथ ही सोमवार शाम को पांचों राज्यों को लेकर कई एग्जिट पोल सामने आए। ज्यादातर एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की वापसी का अनुमान जाहिर किया गया है। वहीं पंजाब में बड़ा उलटफेर होने के दावे के साथ आम आदमी पार्टी की बंपर जीत की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड में भी ज्यादातर एग्जिट पोल ने बीजेपी सरकार की वापसी का अनुमान लगाया है। गोवा में त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर दिखाई पड़ रही है और मणिपुर में ज्यादातर एग्जिट पोल भाजपा की बड़ी जीत की ओर इशारा कर रहे हैं। ऐसे में अब समय है सट्टा बाजार के रुख जानने का। कई बार बड़े-बड़े चुनावी पंडित नाकाम हो जाते हैं, लेकिन सटोरियों की अनुमान मुश्किल से ही गलत साबित होता है। इसबार देशभर के ज्यादातर सटोरिये सभी पूर्वानुमानों से उलट समाजवादी पार्टी पर ज्यादा भाव लगा रहे हैं।

सट्टा बाजार में सपा को मिल रहा है ज्यादा भाव-सट्टा बाजार

सट्टा बाजार में सपा को मिल रहा है ज्यादा भाव-सट्टा बाजार

यूपी में चुनाव खत्म होने के बाद सट्टा बाजार की चमक बढ़ गई है। हापुड़, लखनऊ और दिल्ली के सट्टा बाजारों में बड़े-बड़े दांव लगाए जा रहे हैं। चुनाव पूर्व कुछ पूर्वानुमानों के उलट यूपी के सट्टा बाजारों में समाजवादी पार्टी की जीत पर दांव लगाने वालों को ज्यादा भाव मिल रहा है। मतलब, अगर कोई समाजवादी पार्टी की जीत पर 3,200 रुपये का दांव लगता है तो अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ होने पर उसे सटोरिये 10,000 रुपये की वापसी करेंगे। जबकि, बीजेपी की जीत पर दांव लगाने वालों को कम रकम वापसी में मिलेगी। यानि किसी ने बीजेपी के जीतने का अनुमान लगाते हुए 10,000 रुपये का सट्टा खेला और बीजेपी जीती तो उसे सिर्फ 13,000 रुपये वापसी में मिलेंगे।

यूपी में बीजेपी की सत्ता में वापसी का अनुमान

यूपी में बीजेपी की सत्ता में वापसी का अनुमान

दिल्ली, हापुड़ और लखनऊ के सटोरियो यूपी में बीजेपी की वापसी का अनुमान जाहिर कर रहे हैं, हालांकि उसकी सीटें घटकर 220 तक रहने का अनुमान जाहिर किया जा रहा है। वहीं समाजवादी पार्टी पिछले चुनाव के मुकाबले ज्यादा मजबूत होती दिख रही है और उसके खाते में 135 से लेकर 140 सीटें जाने अनुमान लगाया जा रहा है। यानि सट्टा बाजार का ट्रेंड लगभग एग्जिट पोल की तरह ही लग रहा है। जिसके हिसाब से सत्ताधारी भाजपा की सरकार में वापसी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की राजनीति में एक नया इतिहास रचने जा रहे हैं।

देशभर के सट्टा बाजारों में भी बीजेपी की सरकार

देशभर के सट्टा बाजारों में भी बीजेपी की सरकार

अगर देश के दूसरे हिस्सों के सट्टा बाजारों पर भी गौर करें तो भी उत्तर प्रदेश में इस बार बीजेपी की सरकार बनती ही दिख रही है। जैसे गुजरात के सट्टा बाजारों में भी भाजपा का भाव कम है और उसे 220 से लेकर 226 सीटें दी जा रही हैं तो समाजवादी पार्टी को 135 से 140 सीटे मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसी तरह राजस्थान के फलौदी के सटोरिये बीजेपी को 223 से लेकर 230 सीटें दे रहे हैं और सपा को 135 से लेकर 145 सीटें दी जा रही हैं।

इन सट्टा बाजारों के अनुमानों भी बीजेपी की जीत

इन सट्टा बाजारों के अनुमानों भी बीजेपी की जीत

बाकी राज्यों के सट्टा बाजार में भी यही ट्रेंड चल रहा है और हर जगह कांग्रेस पूरी तरह से पिछड़ती दिख रही है। मुंबई के सटोरिये बीजेपी के लिए कम सीटों का अनुमान लगा रहे हैं, लेकिन वह भी बहुमत के आंकड़ों से ज्यादा है। मतलब मुंबई के सट्टा बाजार में बीजेपी को 210 से 218 सीटें मिल रही हैं और समाजवादी पार्टी को 120 से 123 सीटें तक मिल सकती हैं। वहीं एमपी के सटोरिये बीजेपी को 2015 से 227, सपा को 140 से 143,बसपा को 25 से 28 और कांग्रेस को 3 से 5 सीटें दे रहे हैं।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार-सट्टा बाजार

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार-सट्टा बाजार

जहां तक पंजाब की बात है तो वहां आम आदमी पार्टी के अलावा किसी पर दांव ही नहीं लगाया जा रहा है। यहां सटोरिये 117 सीटों वाली विधानसभा में आम आदमी पार्टी को 65 सीटें दे रहे हैं, जो कि बहुमत के आंकड़े से काफी ज्यादा है। हालांकि, कई एग्जिट पोल वहां अरविंद केजरीवाल की पार्टी के पक्ष में सुनामी आने की भविष्यवाणी कर चुके हैं और उसे 100 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान भी जताया गया है।

Recommended Video

    UP Exit Polls 2022: इस एग्जिट पोल में Samajwadi Party को मिल रही 238 सीटें | वनइंडिया हिंदी
    उत्तराखंड में बीजेपी बहुमत के करीब- सट्टा बाजार

    उत्तराखंड में बीजेपी बहुमत के करीब- सट्टा बाजार

    वहीं उत्तराखंड के लिए दो सबसे विश्वसनीय पोल में बीजेपी की अच्छी संख्या से वापसी की बात कही गई है तो कुछ त्रिशंकु विधानसभा होने की भविष्यवाणी भी कर रहे हैं। सट्टा बाजार भी इसी ओर इशारा कर रहा है, जिसमें बीजेपी को 34 सीटें मिलने का अनुमान है, यानि उसे सामान्य बहुमत के लिए 2 विधायकों का जुगाड़ करना पड़ सकता है। हालांकि, यह सारे चुनाव नतीजों को लेकर सिर्फ अनुमान भर हैं, असली नतीजे जानने के लिए हमें 10 मार्च को होने वाली मतगणना का इंतजार करना पड़ेगा। (एजेंसियों के इनपुट के साथ)

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+