राजस्थान BJP चीफ बोले- दुनिया में तिरंगे को मान दिलाने में RSS का बड़ा योगदान

जयपुर। हाल ही में राजस्‍थान बीजेपी के अध्‍यक्ष पद की कमान संभालने वाले सतीश पूनिया ने कहा कि, संघ (आरएसएस) केवल देश नहीं, दुनिया के दिशा देने की ताकत रखता है। आज भारत माता की जयकार गूंजती है, वंदे मातरम जो गूंजता है, तिरंगे को मान मिलता है, उसमें संघ का बड़ा योगदान है। बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व में शनिवार को सतीश पूनिया को राजस्थान की कमान सौंपी हैं। पूनिया वर्तमान में जयपुर जिले की आमेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

Satish Poonia says RSS is not a word but a movement that can change the country and world

रविवार को भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी के उद्घाटन के मौके पर मीडिया से बातचीत में राष्ट्रनिर्माण में संघ की भूमिका पर उन्होंने कहा कि अगर संघ नहीं होता तो शायद देश नहीं होता। सबको पता है देश का विभाजन किसने कराया है, लेकिन संघ ने राष्ट्रीयता की भावना और संस्कारों की अलख जगाई है। संघ से राष्ट्रीय स्वाभिमान की धमक पूरी दुनिया में बढ़ी हैं।

सतीश पूनिया ने कहा कि संघ नहीं होता तो हिंदुस्तान नहीं होता। संघ ऐसी ताकत है जिसकी बदौलत भगवा का हर जगह सम्मान हो रहा है। 'संघ केवल देश नहीं, दुनिया को दिशा देने की ताकत रखता है। आज 'भारत माता' की जयकार जो गूंजती है, 'वंदे मातरम' जो गूंजता है, तिरंगे को मान मिलता है, उसमें संघ का बड़ा योगदान है। जाट नेता सतीश पूनिया को अभी हाल में राजस्थान बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

सतीश पूनिया संघ की पृष्ठभूमि से हैं और बहुत ही लो-प्रोफाइल रहने वाले नेता हैं। पुनिया 2018 के विधानसभा चुनाव में जयपुर ग्रामीण के आमेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने थे। प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी के निधन के बाद से ही यह पद खाली था।

राजस्थान भाजपा में वर्ष 2003 से लेकर 2018 के विधानसभा चुनाव तक पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके समर्थक हावी रहे हैं और राजस्थान में पार्टी राजे और संघनिष्ठ नेताओं के बीच बंटी नजर आती रही है। अब पुनिया के आने के बाद यह माना जा रहा है कि पार्टी में राजे और उनके समर्थकों का वर्चस्व खत्म होगा तथा एक बार फिर संघनिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रभाव बढ़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+