लॉकडाउन में कंगाल हुआ ये एक्टर, ICU में हुआ भर्ती, फेसबुक पर मांगी आर्थिक मदद

'Sasural Simar Ka' फेम एक्टर ICU में हुआ भर्ती, फेसबुक पर मांगी आर्थिक मदद

मुंबई। लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड में फिल्‍मों और टीवी सीरियल की शूटिंग नहीं हो पा रही हैं। शूटिंग बंद होने से कई सीरियल के कलाकार और सहकलाकार लॉकडाउन में पैसे की तंगी से गुजर रहे हैं। अभी दो दिन पहले टीवी कलाकार आर्थिक तंगी के चलते अपने ही घर में आत्‍महत्‍या कर जान दे दी और अब एक और कलाकार ऐसी ही आर्थिक तंगी में पहुंच चुका हैं और तबियत खराब होने के कारण अस्‍पताल के आईसीयू में भर्ती हो गया हैं और फेसबुक से खुद मैसेज लिख कर लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई हैं।

आईसीयू में भर्ती कलाकार ने मांगी आर्थिक मदद

आईसीयू में भर्ती कलाकार ने मांगी आर्थिक मदद

ये टेलीविजन अभिनेता आशीष रॉय हैं जिन्होंने कुछ रंग प्यार के ऐसे भी, ससुराल सिमर का, और ब्योमकेश बक्शी जैसे शो में अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंज‍न किया। अब 'ससुराल सिमर का' और 'कुछ रंग प्यार के' जैसे सीरियल में काम करने वाले अभिनेता आशीष रॉय ने लोगों से मदद मांगी है। अशीष रॉय काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं। इस वक्त उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बीमारी के साथ-साथ आशीष आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे हैं। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट लिखते हुए लोगों से मदद मांगी है।

फेसबुक पर आशीष राय ने लिखी ये इमोशनल पोस्‍ट

फेसबुक पर आशीष राय ने लिखी ये इमोशनल पोस्‍ट

कलाकार आशीष रॉय ने अपने फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट लिखते हुए लोगों से आर्थिक मदद मांगी है।आशीष रॉय ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि अस्‍पताल के आईसीयू में वो एडमिट हैं और उनकी डायलिसिस चल रही हैं और बहुत बीमार हैं। इसके साथ ही कलाकार ने लिखा कि इस वक्त वो आईसीयू में भर्ती हैं। एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा कि इलाज के लिए उन्हें तत्काल धन की आवश्यकता है। बता दें 2020 की शुरुआत में आशीष बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनके शरीर में करीब 9 लीटर पानी जमा हो गया था। डॉक्टर्स ने लंबे इलाज के बाद उनके शरीर से पानी निकाला था।

लॉकडाउन में आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे हैं

बीमारी और लॉकडाउन के चलते आशीष कई दिनों से आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे हैं। अगस्त 2018 में उनके मस्तिष्क में रक्त के जमने पर परेशन किया गया था। 2019 में भी आशीष को लकवा भी मार चुका हैं लकवा ठीक होने के बाद उन्हें इंडस्ट्री में काम नहीं मिला और उन्होंने जमापूंजी के दम पर अपना काफी वक्त गुजारा। इसके बाद अब लॉकडाउन में उनकी सारी जमा-पूंजी खत्म हो गई ऊपर से उनकी तबियत खराब होने पर अस्‍पताल में इलाज का खर्चा भी बढ़ गया।

कई लोगों ने मांगा अकाउंट नंबर

कई लोगों ने मांगा अकाउंट नंबर

कलाकार आषीश रॉय की पोस्ट पर बहुत सारे लोगों ने कमेंट किया और कई ने उन्हें शीघ्र ठीक होने की कामना की, जबकि कई लोगों ने उन्हें अपना बैंक खातों के विवरण भेजने के लिए कहा। अभिनेता अनूप सोनी ने लिखा, "ओह ... ध्यान रखना आशीष ... आपके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। "दूसरी ओर, फिल्म निर्माता विंटा नंदा ने भी उनका हाल पूछा और लिखा "आप कहां हैं?" बाद में एशिका की ओर से लिखते हुए कोनिका हलदर नामक एक व्यक्ति ने जवाब दिया और कहा, "आशीष रॉय की ओर से .... मेरे सभी दोस्तों को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद," और बैंक खाते का विवरण दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि आशीष को पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+