Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अम्मा की समाधि पर पहुंचीं शशिकला, सरकार बनाने का दावा किया पेश

राज्यपाल से मिलने से पहले शशिकला जयललिता की समाधि स्थल पहुंचीं और उन्हें नमन किया। शशिकला ने विधायकों के समर्थन का दावा करते हुए सरकार बनाने की बात कही है।

चेन्नई। तमिलनाडु में एआईडीएमके में सियासी ड्रामा रोचक मोड़ पर पहुंच गया है। दो खेमे में बंट चुकी पार्टी अब सरकार बनाने के लिए अपना-अपना दावा पेश कर रही है। गुरुवार को पार्टी महासचिव शशिकला तमिलनाडु के राज्यपाल विद्यासागर राव से मिलने पहुंचीं। उन्होंने अपने समर्थकों की ताकत दिखाई और विधायकों का समर्थन होने का हवाला देते हुए सरकार बनाने का दावा पेश किया।

 Sasikala pays tribute at Jayalalithaa's memorial before going to meet governor

राज्यपाल से मिलने से पहले शशिकला जयललिता की समाधि स्थल पहुंचीं। मरीना बीच स्थित अम्मा की समाधि पर पहुंच कर पुष्प अर्पित किया और उन्हें नमक कर ने के बाद राज्यपाल सी विद्यासागर से मिलने राजभवन पहुंची। समाधि स्थल पहुंचीं शशिकला के साथ उनके समर्थकों की भारी भीड़ थी। उन्होंने इस मौके पर अपने समर्थकों की ताकत दिखाई।

वहीं राजभवन में उन्होंने विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी राज्यपाल को सौंपा और सरकार बनाने का दावा पेश किया। हलांकि डीएमके ने कहा कि अगर बहुमत साबित करने की जरूरत पड़ी तो वह पन्नीरसेल्वम का समर्थन करेगी। वहीं राज्यपाल विद्यासागर ने कहा है कि वो दोनों शशिकला और ओ पन्नीसेल्वम से मुलाकात करने के बाद अपनी रिपोर्ट केंद्र को भेजेंगे। जिसके बाद करेंद्र इस पर अपना पक्ष रखेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+