पुणे: सरपंच ने स्कूल जाकर महिला शिक्षिकाओं से की घिनौनी हरकत

इस घटना के बाद से गांव में सरपंच खिलाफ आक्रोश जैसा माहौल देखने को मिला।

पुणे। महाराष्ट्र में पुणे के दौंड तहसील में एक सरपंच की बेशर्मी देखने को मिली। शराब पीकर और अर्धनग्न अवस्था में जिला परिषद के एक स्कूल में जाकर दो महिला शिक्षिका के साथ छेड़खानी की। साथ ही विद्यार्थियों के साथ मारपीट करके गांव का सरपंच इस घटना के बाद से फरार है। इस घटना के बाद से गांव में सरपंच खिलाफ आक्रोश जैसा माहौल देखने को मिला।

पुणे: सरपंच ने स्कूल जाकर महिला शिक्षिकाओं से की घिनौनी हरकत

दौंड तहसील के मलद गांव के सरपंच ने ऐसी घिनौनी हरकत की। म्हेत्रे बस्ती स्थित जिला परिषद स्कूल में महेंद्र बबनराव रणवरे सरपंच ने अपनी सारी हदें पार कर दी। सरपंच नशे में इतना धुत था कि उसने दोनों शिक्षिकाओं के साथ अश्लील व्यवहार किया और विरोध करनेवाले विद्यार्थियों के साथ मारपीट और गाली-गलौज किया।

ताजुब की बात यह है कि सरंपच अपने पद का फायदा उठाकर ऐसी ओछी हरकत पिछले कई महीनों से कर रहा है। उसके इस बर्ताव से पूरा गांव परेशान है। सरपंच के अश्लील बर्ताव से परेशान होकर गांववालों ने सरपंच के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की थी। सरपंच को जब इस बात को पता चला तो इस बात से खफा होकर उसने शराब पीकर काफी दंगा किया और गांववालों को सबक सिखाने के लिए गांव के स्कूल में जाकर महिला शिक्षिका और बच्चों के साथ मारपीट की और सभी बच्चों से शराब पीने के लिए घर से 100 रुपए लाने को भी कहा।

यहां पर भी सरपंच की हरकत थमी नहीं। चौथी क्लास के बच्चों को कपड़े निकालने को कहा और बच्चों को काफी मारा। सरपंच की इस हरकत की भनक गांववालों को लग गयी और सभी ने स्कूल की तरफ रुख किया। गांववालों को स्कूल की तरफ आते देखकर सरपंच वहां फरार हो गया।

इस मामले में महिलाओं ने सरपंच के खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। सरपंच के इस बर्ताव से पूरा गांव काफी तनाव में है। पुलिस ने गांव में कड़ा बंदोबस्त तैनात किया है। पुलिस सरपंच को खोज रही है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+