सोलर स्कैम की आरोपी सरिता ने किया केरल सीएम चांडी से शारीरिक संबंध होने का दावा
कोच्चि। सोलर घोटाले की मुख्य आरोपी सरिता एस नायर ने रविवार को एक सनसनीखेज बयान दिया है। सरिता ने केरल के सीएम ओमन चांडी पर गंभीर आरोप लगाया है और कहा है कि उन्होंने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से फोन पर बात करते हुए सरिता ने कहा कि चांडी ने सोलर बिजनेस में मदद करने का भरोसा देते हुए मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए।
केरल चुनाव: तिरुवनंतपुरम की पिच पर BJP के लिए गेंदबाजी करेंगे श्रीसंत

वहीं एक न्यूज चैनल ने भी 2013 में पेरुमंबूर में पुलिस कस्टडी के दौरान लिखी चिट्ठी का हवाला देते हुए इस बात की दावा किया था कि सरिता ने उस पत्र में उस शख्स का जिक्र किया था जिसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए । सरिता ने दावा किया है कि घटना सीएम के तिरुवनंतपुरम वाले घर पर हुई थी।
घुटने में दर्द की वजह से सीएम चांडी उस रोज घुटने में दर्द होने के चलते किसी से भी मुलाकात नहीं की थी। हालांकि इस सनसनीखेज आरोप को सीएम चांडी सरकार के खिलाफ साजिश बता रहे हैं। उन्होंने ऐसे किसी भी चिट्ठी से इंकार किया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इसे लेकर करारा हमला बोला है। भाजपा ने चांडी से इस्तीफे की मांग की है।
क्या कहा सरिता ने
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा है कि कमरे में कुछ कुर्सियां और एक बेड था। कुछ लोग भी वहां मौजूद थे लेकिन उनसे कहा गया कि तबियत ठीक ना होने के चलते सीएम किसी से मुलाकात नहीं करेंगे। चांडी ने लोगों को जाने का निर्देश देते हुए कहा कि बीजू के साथ जिन मुद्दों पर बात हुई है उनपर वो मेरे साथ अकेले में चर्चा करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications