केंद्रीय मंत्री पद से सोनोवाल का इस्तीफा, 24 को असम के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ
नयी दिल्ली। सर्बानंद सोनोवाल को असम में भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसी के साथ उनका मुख्यमंत्री बनना तय है। इससे पहले पीएम मोदी के परामर्श के अनुसार राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने केन्द्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री के पद से सर्बानंद सोनोवाल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। Sarbananda Sonowals Biography- जानिए कौन हैं सर्बानंद सोनोवाल?

24 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
सर्बानंद 24 मई को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी 22 और 23 मई को इरान की यात्रा पर हैं, इसलिए बीजेपी ने शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आगे बढ़ दिया है। अब पीएम मोदी 24 मई को ना सिर्फ शपथग्रहण में शामिल होंगे बल्कि एक रैली को भी संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications